_202439_94712_m.webp)
एएनआई, गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का असम दौरे का आज दूसरा दिन है। आज सुबह-सुबह प्रधानमंत्री मोदी काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे और जंगल सफारी का आनंद लिया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सुबह-सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने हाथी की सवारी की और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की प्राकृतिक सुंदरता को निहारा।
"Feeding sugar cane to Lakhimai, Pradyumna and Phoolmai. Kaziranga is known for the rhinos but there are also large number of elephants there, along with several other species," posts PM Modi (@narendramodi). pic.twitter.com/jcT86bjmwU
— Press Trust of India (@PTI_News) March 9, 2024
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी की सफारी भी की। https://t.co/H27DKIOPPG pic.twitter.com/KkFh8V8650
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2024
काजीरंगा नेशनल पार्क के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार सुबह असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व पहुंचे। यहां उन्होंने हाथी और जीप की सवारी की। पीएम मोदी ने 2 दिवसीय दौरे में करीब 18,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व के अंदर जीप सफारी की। pic.twitter.com/8xDoPk50bJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2024