
नई दिल्ली। बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को दलित मुद्दे पर पीएम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘आज सदन में जो दलितों पर चर्चा होने जा रही है, ये मामला संवेदनशील है। पिछले काफी समय से दलितों के साथ बहुत उत्पीड़न हो रहा है और उन्हें जाति जुर्म का शिकार बनाया जा रहा है।
मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी चाहती है कि लोकसभा के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना बयान देना चाहिए। जब वो बाहर बोल सकते हैं, तो सदन के अंदर क्यों नहीं बोल सकते? मेरी उनको सलाह ये है कि उनको जरूर बोलना चाहिए।
मैंने पहले भी कहा था और अभी भी कह रही हूं कि यूपी और अन्य राज्य, जहां विधानसभा चुनाव में बहुत कम दिन रह गए हैं। वहां ऐसा बयान देना शरारतपूर्ण और राजनीति से प्रेरित है क्योंकि उनको पता था कि देश में ऐसी कुछ घटनाएं हुई हैं।
हथगोला फेंककर बैंक से लूटे दो लाख रुपए
रोहित वेमुला और गुजरात का ऊना कांड जैसी वारदातों के लेकर पूरे देश में भाजपा की छवि बहुत खराब हो रही थी। इस छवि के बचाव के लिए उनका ये बयान काफी शर्मनाक और राजनीति से प्रेरित है।
मायावती ने कहा कि मेरी मांग है कि केवल सहानुभूति देने के बजाय, अरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही होनी चाहिए। दलितों को सहानूभुती के जरूरत नहीं, बल्कि उनका संवैधानिक अधिकार है कि उनको न्याय मिले।