• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी वो 5 घटनाएं जिन्होंने देश-दुनिया में खूब सुर्खियां बटोरी

PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। उन्होंने भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। वह 2014 से भारत के प्रधानमंत्री है। उनके नेतृत्व में देश ने कई प्रमुख योजनाओं की शुरुआत की जैसे- स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 17 Sep 2024 07:31:05 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Sep 2024 07:44:55 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी वो 5 घटनाएं जिन्होंने देश-दुनिया में खूब सुर्खियां बटोरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। -फाइल फोटो

HighLights

  1. नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1985 से की।
  2. 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
  3. पीएम मोदी ने कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व किया।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज (मंगलवार) 74वां जन्मदिन है। देश की सत्ता पर तीसरी बार काबिज होने वाले पीएम मोदी की लोकप्रियता जबरदस्त है। वह 2001-14 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। अब रिकॉर्ड तीसरी बार प्रधानमंत्री हैं।

लोकसभा चुनाव में तीसरी बार सत्ता हासिल करने के बाद नरेंद्र मोदी बड़े फैसले रहे हैं। अब तक के 10 सालों के कार्यकाल के दौरान उन्हें कई ऐतिहासिल फैसले लिए हैं। आज हम आपको प्रधानमंत्री मोदी से जुड़े 5 बड़े फैसलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी देश और दुनिया में काफी चर्चा हुई।


इटली की प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी

naidunia_image

G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जॉर्जिया द्वारा ली गई फोटो में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आते हैं। इस दौरान इटली की पीएम ने नरेंद्र मोदी का नमस्ते कहकर स्वागत भी किया।

जो बाइडेन की मेजबानी की खूब हुई चर्चा

naidunia_image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मेजबानी करने की फोटोज की खूब चर्चा हुई थी। जो बाइडेन पिछले साल जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आए थे।

संसद भवन में राजदंड सेंगोल

naidunia_image

नए संसद भवन के उद्धाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के राजदंड सेंगोल को लोकसभा अध्यक्ष की चेयर के पास रखा। उन्होंने सेंगोल के सामने मत्था टेका और पुजारियों से आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद सेंगोल को लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी के दाहिनी ओर स्थापित किया गया।

जी-20 शिखर सम्मेलन में भारत लिखा था

naidunia_image

नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रखे देश के नाम कार्ड पर इंडिया की जगह भारत लिखा था। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की फोटो काफी वायरल हुई थी।

समुद्र डूबी श्रीकृष्ण की नगरी के किए दर्शन

naidunia_image

इस साल फरवरी में पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के द्वारका में समुद्र के अंदर गए और श्रीकृष्ण की नगरी के दर्शन किए। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा था कि जल में डूबी द्वारका नगरी में प्रार्थना करना बहुत ही दिव्य अनुभव था। मुझे आध्यात्मिक भव्यता और कालतीत भक्ति के एक प्राचीन युग से जुड़ाव महसूस हुआ।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।