• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayodhya: पीएम मोदी की देशवासियों से अपील, 22 जनवरी को अयोध्या न आएं, घर में मनाएं दिवाली, राम ज्योति जलाएं

Ram Mandir Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या दौरे पर है। उन्होंने 22 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर देशवासियों से विशेष आग्रह किया। पीए...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 30 Dec 2023 03:15:08 PM (IST)Updated Date: Sat, 30 Dec 2023 03:35:51 PM (IST)
Ayodhya: पीएम मोदी की देशवासियों से अपील, 22 जनवरी को अयोध्या न आएं, घर में मनाएं दिवाली, राम ज्योति जलाएं
पीएम मोदी ने अयोध्या में रैली को संबोधित किया।

HighLights

  1. अयोध्या को बनाया जा रहा है स्मार्ट- पीएम नरेंद्र मोदी।
  2. देशभर के तीर्थ स्थलों पर सफाई अभियान चलाएं- पीएम मोदी।
  3. पीएम मोदी ने देशवासियों से किया विशेष आग्रह।

एएनआई, अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या दौरे पर है। उन्होंने करीब 16 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात दी। उन्होंने नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन समेत अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने दो अमृत भारत और छह वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 40 करोड़ देशवासियों से करबद्ध निवेदन है कि 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में राम ज्योति जलाएं। दिवाली मनाएं।साथ ही निवेदन है कि 22 जनवरी को अयोध्या न आएं। हमें कोई ऐसा काम नहीं करना है जिससे प्रभु राम को तकलीफ हो।

उन्होंने कहा कि खासतौर पर उत्तर प्रदेश के राम भक्तों से निवेदन है कि वे 22 जनवरी को न आएं। 23 जनवरी के बाद राम लला के दर्शन शुरू जाएंगे। फिर अपनी सुविधा के अनुसार आएं। राम मंदिर तो यहीं है। पीएम मोदी ने साथ ही अपील की कि 14 जनवरी को देशभर के तीर्थ स्थलों पर, हर शहर के छोटे बड़े मंदिर में स्वच्छता का अभियान चलाया जाए।


10 करोड़वीं लाभार्थी महिला के घर चाय पी

पीएम मोदी ने बताया कि अयोध्या में उन्होंने उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी महिला के यहां चाय पी है। उज्ज्वला योजना की शुरुआत यूपी के बलिया से हुई थी और इसके लाभार्थियों की संख्या 10 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

उन्होंने कहा कि एक समय था। जब अयोध्या में रामलला टेंट में विराजमान थे। आज पक्का घर सिर्फ रामलला को नहीं, बल्कि पक्का घर देश के चार करोड़ गरीबों को मिला है। आज देश अपने तीर्थों को संवार रहा है। डिजिटल टेक्नोलॉजी दुनिया में छाई हुई है। पीएम मोदी ने कहा, 'आज सिर्फ केदारनाथ धाम का पुनरुद्धार नहीं हुआ है, बल्कि 300 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज बने हैं।'

अयोध्या में आने वालों की संख्या में वृद्धि होगी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनने के बाद यहां आने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होगी। हमारी सरकार अयोध्या में विकास कार्य करवा रही है। सड़कों का चौड़ीकरण, नए फुटपाथ, फ्लाईओवर और नए पुल बन रहे हैं।

500 सालों का इंतजार होगा खत्म

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि 500 वर्षों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। प्रभु के आगमन से पहले पीएम मोदी का संकल्प था कि अयोध्या को दुनिया की सुंदरतम नगरी के रूप में स्थापित करेंगे।