• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज पाकिस्तान के हाथ में भीख का कटोरा है, जब धाकड़ सरकार होती है, तो दुश्मन कांपता है, अंबाला में बोले पीएम मोदी

PM Modi in Ambala: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चार चरणों के चुनाव में इंडी गठबंधन के सभी साथी चारों खाने चित्त हो चुके हैं। उन्हें चुनाव के मै...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 18 May 2024 03:56:04 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 May 2024 04:17:14 PM (IST)
आज पाकिस्तान के हाथ में भीख का कटोरा है, जब धाकड़ सरकार होती है, तो दुश्मन कांपता है, अंबाला में बोले पीएम मोदी
अंबाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

डिजिटल डेस्क, अंबाला। PM Narendra Modi in Ambala: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हरियाणा के अंबाला में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 4 जून को सिर्फ 17 दिन बचे है। चार चरणों के चुनाव में इंडी गठबंधन के सभी साथी चारों खाने चित्त हो चुके हैं। उन्हें चुनाव के मैदान में जनता ने पटखनी दे दी है। पीएम मोदी ने कहा, 'हरियाणा के रंगों में देशभक्ति है। देशविरोधी ताकतों को हरियाणा अच्छी तरह से जानता है।'

पाकिस्तान के हाथ में भीख का कटोरा

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान 70 सालों से भारत को परेशान कर रहा था। जिसके हाथ में बम का गोला होता था। आज उसके हाथ में भीख का कटोरा है। पीएम मोदी ने कहा, 'जब धाकड़ सरकार होती है, तो दुश्मन कांपता है। आज मैं आपसे अगले पांच साल के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं।'


#WATCH अंबाला में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "...कांग्रेस को सिर्फ वोट से मतलब है। ये दिल्ली और हरियाणा में हाथ में झाडू़ लेकर घूम रहे हैं और पंजाब में कह रहे हैं कि झाडू़ वाला चोर है। इन्होंने हरियाणा वालों को समझ क्या रखा है..." pic.twitter.com/YHOjydNyRC

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2024

सेना को मिल रहे मेड इन इंडिया हथियार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेसी सेनाओं को कमजोर बनाकर रखते थे, ताकि विदेश से हथियार मांगने के नाम पर कमाई कर सके। हमारे सैनिकों को कपड़े, जूते, बुलेट प्रूफ जैकेठ ठीक से नसीब नहीं होते थे। उन्होंने कहा, 'आज सेना को मेड इन इंडिया हथियार मिल रहे हैं। भारत अब दूसरे देशों को हथियार बेच रहा है।'

कांग्रेस को सिर्फ वोट से मतलब

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ वोट से मतलब है। ये दिल्ली और हरियाणा में हाथ में झाड़ू लेकर घूम रहे हैं। पंजाब में कहते हैं झाड़ू वाला चोर है। उन्होंने आगे कहा, 'हमारी सरकार ने बेटियों के लिए सैनिक स्कूलों के दरवाजे खोल दिए हैं। एनडीए में महिला कैडेट्स का जो बैच ट्रेनिंग ले रहा है। उसमें बड़ी संख्या में हरियाणा की बेटियां हैं।'