• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने वाले कमांडोज से निजी रूप से मिलेंगे पीएम मोदी

बताया जा रहा है कि ये कमांडोज जल्द ही दिल्ली में हवाई यात्रा से पहुंच सकते हैं, जहां मोदी निजी तौर पर उन्हें बधाई देंगे।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 04 Oct 2016 12:50:50 PM (IST)Updated Date: Tue, 04 Oct 2016 12:52:44 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने वाले कमांडोज से निजी रूप से मिलेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले पैरा स्पेशल फोर्स टीम से मुलाकात कर सकते हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री निजी रूप से मिलकर उन कमांडोज को बधाई देना चाहते हैं, जिन्होंने राष्ट्र हित में जान की परवाह किए बिना सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया था।

बताया जा रहा है कि ये कमांडोज जल्द ही दिल्ली में हवाई यात्रा से पहुंच सकते हैं, जहां मोदी निजी तौर पर उन्हें बधाई देंगे। कुछ दिनों में पीएम के अन्य कार्यक्रमों के बीच समय निकाल कर इन जांबाज कमांडोज से नई दिल्ली में मुलाकात करेंगे।


डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स को 23 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक की इजाजत देने के बाद से मोदी ने पूरे ऑपरेशन पर खुद नजर रखी। जब कमांडोज इस अभियान को अंजाम दे रहे थे, तो मोदी पूरी रात जागकर कार्रवाई को देखते रहे।

सुषमा स्वराज ने दिया पाकिस्तानी लड़कियों की सुरक्षित वापसी का आश्वासन

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी तक सर्जिकल स्ट्राइक पर कुछ नहीं बोला है। पिछले साल भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादियों के कैंप पर हमला करने वाले 21 पैरा स्पेशल फोर्सेज से भी मोदी ने मुलाकात की थी। उस समय करीब 50 कमांडोज सीमा पार कर म्यानमार में घुसे थे और वहां के उग्रवादी कैंपों को निशाना बनाया था।

बताया जा रहा है कि करीब 150 जवानों ने एलओसी में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। स्ट्राइक से एक हफ्ते पहले योजना तैयार की गई थी। पूरे ऑपरेशन में एक जवान मामूली रूप से घायल हुआ था।

बच्चों को बताएं 'ये बातें', ताकि न हो उनका यौन शोषण

जम्मू और कश्मीर में कई ऑपरेशन्स को अंजाम देने वाले 1,4 और 9 पैरा स्पेशल फोर्सेज के जवानों को विशेष तौर पर चुना जाता है। इन जवानों को सर्जिकल स्ट्राइक जैसी चुनौतियों के लिए खास प्रशिक्षण देकर तैयार किया जाता है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।