
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 सितंबर को वियतनाम का दौरा करेंगे। वहां से होकर वह चीन में जी-20 सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।
मोदी के वियतनाम दौरे के दौरान हनोई आर्मी को भारत की तरफ से अतिरिक्त मदद की उम्मीद है। इसमें वित्तीय और प्रशिक्षण मदद, अंतरिक्ष सहायता, हाईड्रोकार्बन ब्लॉक में अधिक से अधिक निवेश शामिल है।
एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक, मोदी अपने इस दौरे के दौरान वियतनाम आर्मी को 100 मिलियन डॉलर की चार पेट्रोल बोट देने का करार करेंगे। वियतनाम आर्मी को भारत अतिरिक्त वित्तीय मदद की भी पेशकश कर सकता है।
मृत व्यक्ति को तीन महीने सश्रम कारावास की सजा!
माना जाता है कि भारत का वियतनाम के रक्षा सेक्टर को मदद देने का मकसद दक्षिण-पूर्व एशिया देशों की सैन्य प्रतिष्ठान की क्षमता बढ़ाना है। आपको बता दें कि चीन दक्षिण चीन सागर के कई द्वीपों पर अपना दावा जताता है, जबकि वियतनाम, फिलीपींस, मलेशिया, ब्रूनेई और ताइवान भी इन पर दावा जताते रहे हैं।
स्प्रैटले द्वीप समूह के सात द्वीपों का निर्माण किया है और इसी के विरोधस्वरूप वियतनाम ने यह कदम उठाया है। सैन्य जानकारों का मानना है कि चीन की साउथ चाइना सी पर बढ़ती हुई गतिविधि से वियतनाम का दावा कमजोर पड़ सकता है। वहीं, अमेरिका भी इस क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर बनाए हुए है।