
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 140 घंटे में अमेरिका सहित पांच देशों के तूफानी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने 45 से ज्यादा बैठकें करेंगे और करीब 44 घंटों का समय विमान में बिताएंगे।
मोदी ने ज्यादातर यात्राएं रात में की, ताकि वह दिन के समय का उपयोग कर सकें। इन पांच दिनों के दौरान मोदी ने 33 हजार किमी की यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री की मौजूदा यात्रा के दौरान वह मैक्िसको और अफगानिस्तान में करीब चार घंटे रुकेंगे और दोनों ही देशों में वह एक रात भी नहीं ठहरेंगे।
दरोगा ने दूल्हा बन पकड़ी हत्यारी लुटेरी दुल्हन, सिपाही बने बाराती
मोदी की योजना है कि यदि किसी देश में अगले दिन उनका कार्यक्रम नहीं है, तो वह रात उस देश में नहीं गुजारेंगे। उस समय का उपयोग दूसरे देश की यात्रा के लिए करेंगे, ताकि कम समय में अधिक देशों के दौरे किए जा सकें।
इसके साथ ही यात्रा के समय को भी छोटा रखा जा सके। वास्तव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैक्सिको से सीधे 21 घंटे की यात्रा के बाद भारत वापस लौट आएंगे। इस दौरान वह महज दो घंटे के लिए फ्रैंकफर्ट में रुकेंगे, जो कि तकनीकी रूप से रुकना जरूरी है।
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जून 30 की जगह 31 दिनों का
वह 10 जून को सुबह पांच बजे दिल्ली में होगे और उस दिन वह काम करेंगे। दोहा में रविवार को उन्होंने कहा था कि पांच देशों में 45 से अधिक बैठकें, चाहें वह यहां हो या भारत में, मैं देश का काम कर रहा हूं।