• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PoK in India: पाक के कब्जे वाले कश्मीर को फिर हासिल करना सरकार के एजेंडे में, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान

PoK in India: जितेंद्र सिंह अभी ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। पढ़िए जम्मू-कश्मीर मूल के छात्रों से क्या कहा

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 02 May 2023 07:28:22 AM (IST)Updated Date: Tue, 02 May 2023 07:32:21 AM (IST)
PoK in India: पाक के कब्जे वाले कश्मीर को फिर हासिल करना सरकार के एजेंडे में, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान

PoK in India: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को फिर से हासिल करना और इसे भारत का हिस्सा बनाना मोदी सरकार के एजेंडे में है। लंदन स्थित जम्मू-कश्मीर मूल के छात्रों और सामाजिक समूहों के साथ एक बैठक में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पदभार संभालने के बाद उन्होंने पिछली गलतियों को सुधारने की लगातार मांग की है।

बता दें, जितेंद्र सिंह अभी ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा, आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर के लोगों में भारत के प्रति अपनेपन की भावना बढ़ गई है। उन्हें देश के बाकी हिस्सों में रह रहे लोगों के समान अधिकार मिले हैं।


जितेंद्र सिंह के बयान की बड़ी बातें

  • प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार की रणनीति से भारत का कद विश्व स्तर पर बढ़ा है।
  • जम्मू और कश्मीर के बारे में भारत की स्थिति बहुत स्पष्ट है। यह भारत का अभिन्न अंग है।
  • यदि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने तत्कालीन गृह मंत्री सरदार पटेल को जम्मू-कश्मीर को उसी तरह से संभालने की अनुमति दी थी जिस तरह से वह भारत की अन्य रियासतों को संभाल रहे थे, तो आज पूरा कश्मीर भारत का हिस्सा होता।

जितेंद्र सिंह के बयान की पाकिस्तान में भी जबरदस्त चर्चा है। वहां लोग सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान सरकार की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है। पाकिस्तान में चुनाव नजदीक ही है, ऐसे में कश्मीर का मुद्दा बना रहेगा।

अटारी सीमा पर पाकिस्तानी झंडे से 18 फीट ऊंचा लगेगा तिरंगा

इस बीच, भारत-पाकिस्तान को विभाजित करती अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा पर 418 फीट ऊंचा तिरंगा फहराने की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। यह पाकिस्तान के झंडे से 18 फीट अधिक ऊंचा होगा। नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) ने ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) अटारी पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए पोल स्थापित कर दिया है। यह गगनचुंबी ध्वज देश-विदेश से रिट्रीट सेरेमनी देखने आने वाले लोगों के लिए गौरव का प्रतीक बनेगा।