
अलीगढ़। नोट बदलवाने के चक्कर में पुलिस ने फौजी की बर्बरता से पिटाई की और उसे जंजीरों से बांधा।
हरदुआगंज कस्बे में नोट बदलने पहुंचे फौजी महेश कुमार की गलती इतनी थी कि उसने बैंक में लगी लाइन तोड़ी थी।
परिजनों के मुताबिक उसे कल जम्मू कश्मीर पहुंचकर चार्ज लेना है। फिलहाल लखनऊ में तैनात है। जम्मू जाने की वजह से वह आज हरदुआगंज स्थित स्टेट बैंक में नोट बदलने आया था। सुबह से ही लंबी लाइन थी।
इस दौरान लाइन से हटने के कारण पुलिस उसे बर्बरता से पीटते हुए थाने ले गई और हथकडी़ लगाकर यहां भी जमकर पिटाई की। महेश कुमार को पकड़ने की खबर पाकर परिजन पहुंचे, तो उनकी भी थाने में पिटाई की गई। साथ ही परिजनों को फौजी से नहीं मिलने दिया गया।
रिलायंस अब देगी DTH और ब्रॉडबैंड प्रोवाइडर्स को झटका
उसके चेहरा, आंख बुरी तरह सूजे हुए हैं। फौजी हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला गिरधारी का रहने वाला है। बैंक के गार्ड ने उसे बिना लाइन के पैसा बदलवाने का भरोसा दिया था। इसी भरोसे में वह 36 हजार रुपए लेकर पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फौजी बैंक गेट के अंदर जाने को ही हुआ था कि एक सिपाही ने थप्पड़ जड़ दिया।
जवाब में उसने भी चांटा रसीद दिया। हालांकि, पुलिस का आरोप है कि फौजी ने पुलिस कर्मियों पर हाथ उठाया है। सामाजिक संगठन स्मार्ट विलेज फाउंडेशन अध्यक्ष विपिन चौधरी ने घटना की सूचना एसएसपी को फोन पर दी। उधर, घटना से हैरान पूर्व फौजी जब थाने पहुंचे, तो उनसे भी मारपीट की गई। थाने से खदेड़ दिया गया। इससे फौजी समर्थकों में आक्रोश है।