
कोच्चि। रुटीन पैट्रोलिंग से लौटते हुए पुलिस ऑफिसर की गोली लगने से मौत हो गई। मृत जवान की पहचान थ्रीप्पुनीथुरा में रिजर्व कैंप के असिस्टेंट कमांडेंट, साबू मैथ्यू के तौर पर की गई।
बताया जा रहा है कि केरल पुलिस ऑफिसर की पिस्तौल गलती से चल गई, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि वझक्कला में पैट्रोलिंग के दौरान रात दो बजे गलती से मैथ्यु की पिस्तौल चल गई थी।
'सोनिया को करें विदा, राहुल को जिला परिषद स्तर पर भेजें तभी बचेगी कांग्रेस'
दुर्घटनावश गोली खुद जा लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। यह दुर्घटना पुलिस पैट्रोलिंग जीप में ही हुई। मैथ्यू के शव को अर्नाकुलम मेडिकल सेंटर ले जाया गया।
सिंधु को मिला आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की दुश्मनी का फायदा, जानिए कैसे