
बेंगलुरु। इसी साल की शुरूआत में पंजाब के पठानकोट एयरबेस में हुए आतंकी हमले के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट कर्नल निरंजन कुमार के घर का एक हिस्सा तोड़ दिया गया। बेंगलुरु के विद्यारण्यपुर में नगर निगम द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
शहीद के परिवार ने इस फैसले का विरोध भी किया था। गौरतलब है कि बेंगलुरु में पिछले महीने भारी बारिश के दौरान सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। इसके बाद यहां के स्थानीय अथॉरिटीज ने ऐसे मकानों की सूची बनाई, जिनके कारण वॉटर लॉगिंग होती है।
अफगान मुद्दे पर भारत-अमेरिका की करीबी से पाक की नींद उड़ी
नगर निगम अफसरों का कहना है कि निरंजन का घर उन 1100 मकान की सूची में शामिल था, जिसके कारण पानी भरा रहता था।
आईईडी डिफ्यूज करते वक्त हुए थे शहीद
इसी साल 2 जनवरी को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने पठानकोट एयरबेस पर हमला किया था। हमले के बाद एक आईईडी को डिफ्यूज करते वक्त धमाका हुआ। इसमें निरंजन शहीद हो गए। निरंजन केरल के पलक्कड़ जिले के रहने वाले थे, लेकिन उनकी फैमिली कई साल से बेंगलुरु में ही रह रही है।