
नई दिल्ली। देश में स्टार्टअप कंपनियों की बहार आई हुई है। कई उद्यमी अपने पैरों में खड़े होकर भारतीय बाजार को नई दिशा दे रहे हैं। जानते हैं कुछ ऐसे ही भारतीयों के बारे में, जिन्होंने इस बदलाव की बयार देश में फैलाई है।
सचिन बंसल और बिन्नी बंसल
सचिन बंसल ने साल 2007 में उन्होंने अपने मित्र बिन्नी बंसल के साथ भारत की ई-कॉमर्स इंडस्ट्री फ्लिपकार्ट की स्थापना की। इससे पहले दोनों ने कुछ समय तक अमेजन में काम किया था। सचिन मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं, जिन्होंने आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक किया।

इस कंपनी की मौजूदा वैल्यू 17 अरब डॉलर है, जो एक बुक स्टोर के रूप में शुरू हुई थी। बाद में इसमें कई उत्पाद और जुड़ते गए। सितंबर 2015 में इसके दोनों संस्थापकों को फोर्ब्स पत्रिका ने 1.3 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ 86वां स्थान दिया था। इस कंपनी ने Myntra, WeRead, Chakpak.com and Mime360 सहित कई कंपनियों का अधिग्रहण किया है।
140 घंटे में मोदी कर रहे हैं पांच देशों का तूफानी दौरा
कुनाल बहल और रोहित बंसल
स्नैपडील के संस्थापक कुनाल बहल और रोहित बंसल दोनों ही दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र थे। रोहित बंसल ने आईआईटी दिल्ली से और कुनाल बहल ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सलवेनिया से शिक्षा हासिल की। बाद में कुनाल ने वॉर्टन स्कूल और केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से शिक्षा हासिल की और फिर माइक्रोसॉफ्ट में काम किया।

साल 2010 में स्नैपडील की शुरुआत से पहले दोनों दोस्तों ने कई अन्य बिजनेस शुरू किए थे, लेकिन कोई भी बिजनेस उतना नहीं चला, जितना उनका ई-कॉमर्स वेंचर चला। आज स्नैपडील देश के सबसे बड़े ऑनलाइन मार्केट प्लेस में से एक है। इसने Exclusively.in और Freecharge जैसी कंपनियों सहित कुछ कंपनियों के अधिग्रहण किए हैं।
भावेश अग्रवाल
लुधियान में जन्मे भावेश अग्रवाल ने आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च के साथ की, लेकिन 2010 में कंपनी छोड़ दी। इसके बाद वह अंकित भाटी के साथ जुड़े और अपना वेंचर ओला कैब का शुरू किया।

यह भारत का सबसे बड़ा वेंचर बन गया, जो उबर को टक्कर दे रहा है। सितंबर 2015 तक ओला की वैल्यू 5 अरब डॉलर थी। इस कंपनी ने TaxiforSure और Geotagg जैसी कंपनियों का अधिग्रहण किया।
मैं मीडिया का मजा खत्म करने की क्रूरता नहीं कर सकता : राजन
विजय शंकर शर्मा
पेटीएम के संस्थापक विजय शंकर शमा्र ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से अपनी शिक्षा पूरी की। हालांकि, इसमें उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि उन्हें अंग्रेजी बोलनी नहीं आती थी। मगर, इसके बावजूद उन्होंने 1997 में indiasite.net नाम की वेबसाइट बनाई। दो साल बाद इसे उन्हेंने 10 लाख डॉलर में बेच दिया। साल 2005 में उन्होंने पेटीएम की पैरेंट कंपनी One97 communications शुरू की।

इसमें न्यूज, क्रिकेट स्कोर, रिंगटोन, जोक्स और एग्जाम के रिजल्ट्स दिए जाते थे।साल 2010 में उन्होंने पे-टीएम की शुरुआत की, जिसमें ऑनलाइन रीचार्ज, बिल पेमेंट के साथ ही ई-कॉमर्स का काम होता है। हाल ही में इस कंपनी ने बस टिकट और मूवी टिकट्स की बुकिंग सेवा भी शुरू की है। विजय शर्मा ने दिसंबर 2015 में फेसबुक के फ्री बेसिक्स के खिलाफ आवाज उठाई थी।
प्रणय चुलेट
देश के सबसे बड़े ऑनलाइन क्लासीफाइड पोर्टल क्विकर के संस्थापक प्रणच चुलेट ने राजस्थान के केंद्रीय विद्यालय से पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने आईआईटी दिल्ली और आईआईएम कोलकाता से उच्च शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने प्रॉक्टर एंड गैंबल में काम किया।

बाद में कई और कंपनियों में काम करने के बाद उन्होंने 2007 में अपना पहला वेंचर Excellere शुरु किया। साल 2008 में उन्होंने जिबी थॉमस के साथ मिलकर Kijiji India की शुरुआत की, जिसे आज क्विकर के नाम से जानते हैं।
दीपेंदर गोयल
जोमैटो के संस्थापक दीपेंदर गोयल हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। फिर चाहें मामला अपने स्टाफ को खुला पत्र लिखने का हो या एचएसबीसी के खिलाफ आवाज उठाने का। वह बेन एंड कंपनी में अपने साथी कर्मचारी पंकज चढ्ढ़ा के साथ जब काम कर रहे थे, तो उन्होंने रेस्टोरेंट के मेन्यू को स्कैन करना और उन्हें बेन कर्मचारियों के लिए खासतौर पर बनी इंट्रानेट साइट पर अपलोड करना शुरू किया।

साल 2008 में FoodieBay नाम की कंपनी सार्वजनिक हुई और तेजी से दूसरे शहरों में फैलने लगी। मगर, 2010 यह जोमैटो के नाम से लोकप्रिय हो गई। जब उनकी कंपनी की लोकप्रियता बढ़ने लगी, तो अपने काम पर फोकस करने के लिए उन्होंने बेन में नौकरी छोड़ दी। आज जोमैटो 23 देशों में मौजूद है और Urbanspoon और Lunchtime जैसी कंपनियों का अधिग्रहण कर चुकी है।
कुनाल शाह
आज प्री पेड मोबाइल फोन को रीचार्ज करने का सबसे लोकप्रिय प्लेटफार्म फ्री चार्ज बन चुका है। कुनाल शाह ने इस ने इसकी स्थापना साल 2010 में की थी। इससे पहले कुनाल ने मुंबई के विल्सन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने नर्सी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से एमबीए किया, लेकिन पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

फ्रीचार्ज के पीछे उनका आईडिया बेहद आसान था। वह एक ऐसी वेबसाइट लॉन्च करना चाहते थे, जिसके जरिये यूजर को हर टॉप-अप पर कुछ कूपन या छूट मिले। ऐसे में फ्रीचार्ज हिट हो गई और हाल ही में स्नैपडील ने 40 करोड़ डॉलर में इसका अधिग्रहण कर लिया।