• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूरदर्शन और आकाशवाणी पर आएगी ब्रेकिंग न्‍यूज

प्रतिस्‍पर्धा के इस दौर में निजी समाचार चैनलों से पिछड़ रहे दूरदर्शन और आकाशवाणी का कलेवर अब बदलने जा रहा है।

By Edited By:
Publish Date: Sat, 07 Feb 2015 10:54:53 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Feb 2015 01:39:37 PM (IST)
दूरदर्शन और आकाशवाणी पर आएगी ब्रेकिंग न्‍यूज

नई दिल्‍ली। प्रतिस्‍पर्धा के इस दौर में निजी समाचार चैनलों से पिछड़ रहे दूरदर्शन और आकाशवाणी का कलेवर अब बदलने जा रहा है। निजी चैनलों से पहले अब इसमें ब्रेकिंग न्‍यूज दिखाई और सुनाई जाएगी। इसके लिए सरकारी प्रसार भारती सरकारी मंत्रालयों पर निर्भर होगी। प्रसार भारती के प्रमुख ने सचिवों से कहा है कि सरकारी मंत्रालयों की खबरें सार्वजनिक होने से नहले दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो को एडवांस में दी जाएं।

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्‍यूरो के द्वारा दो फरवरी को आयोजित की गई वर्कशॉप 'स्‍ट्रीमलाइनिंग गवर्नमेंट कम्‍युनिकेशन' में नव नियुक्‍त प्रसार भारती अध्‍यक्ष्‍य ए सूर्य प्रकाश ने 100 संयुक्‍त सचिवों, निजी सविचों और विभिन्‍न मंत्रालयों के निदेशकों से कहा वे प्राथमिकता से दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो को ब्रेकिंग न्‍यूज मुहैया कराएं। सूर्य प्रकाश ने कहा‍ कि सरकारी प्रसार के माध्‍यम ब्रेकिंग न्‍यूज का माध्‍यम बन जाएं।


सूर्य प्रकाश ने बताया कि मैंने कहा‍ कि यदि आप कोई घोषणा मान लीजिए शाम को चार बजे करने जा रहे हैं, तो हमें वह स्‍टोरी दोपहर में दे दें। हमें पहले ब्रेकिंग न्‍यूज देने दें। हमें डीडी न्‍यूज और ऑल इंडिया रेडियो में आगे बढ़ने दें। हर रोज कोई न कोई बड़ी सरकारी घोषणा होती है। उन्‍होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमें यह अधिकार है कि वे सूचनाएं हमें पहले मिलें, क्‍योंकि हमारी अधिक पहुंच है।