
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान हो चुका है वहीं कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। इसमें बड़ा झटका यह है कि पार्टी की महिला प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और शिवसेना का दामन थाम लिया है।
प्रियंका यूपी में अपने साथ दुर्व्यवहार करने वालों को फिर से पार्टी में शामिल करने से नाराज थीं। प्रियंका ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो टिकट ना मिलने से नाराज होकर नहीं बल्कि आहत होकर कांग्रेस से अलग हुई हैं।
उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि मेरे पिछले बयानों को लेकर मुझसे सवाल पूछे जाएंगे साथ ही यह भी सवाल उठेंगे कि मैंने यह फैसला क्यों लिया। लेकिन मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मैंने सब सोचकर यह फैसला लिया है। मेरे लिए महिला सम्मान अहम मुद्दा है और मुझे शिवसेना सबसे अच्छा विकल्प नजर आई।
Priyanka Chaturvedi: I know I will be held accountable for my past statements and my views and that how I came to this conclusion but I would like to say that this decision of joining Shiv Sena I have taken after a lot of thought pic.twitter.com/2BuzaSCmas
— ANI (@ANI) 19 April 2019
बता दें कि प्रियंका ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अपने ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस प्रवक्ता हटाकर सामान्य प्रोफाइल बना ली थी।

जानकारी के अनुसार प्रियंका ने गुरुवार रात को ही राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया था और इसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर भी कांग्रेस प्रवक्ता का पद हटा दिया था।
Congress Spokesperson Priyanka Chaturvedi wrote to Rahul Gandhi, said have resigned from all posts and the primary membership of the party pic.twitter.com/kwk7qO1EyL
— ANI (@ANI) 19 April 2019
खबरों के अनुसार प्रियंका ने इस बाद से दुख जताया है कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान की बात करने वाली कांग्रेस में ही ऐसे लोगों को फिर से शामिल कर लिया गया जिन्होंने पार्टी की महिला पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया।
Deeply saddened that lumpen goons get prefence in @incindia over those who have given their sweat&blood. Having faced brickbats&abuse across board for the party but yet those who threatened me within the party getting away with not even a rap on their knuckles is unfortunate. https://t.co/CrVo1NAvz2
— Priyanka Chaturvedi (@priyankac19) 17 April 2019
दरअसल, पूरा मामला 2018 का है जब प्रियंका राफेल घोटाले को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने यूपी के मथुरा गईं थीं। उस दौरान उनके साथ कुछ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा दुर्व्यवहार किया गया था और प्रियंका की शिकायत पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी हुई थी। लेकिन बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया की सिफारिश पर उन्हें फिर से पार्टी में रख लिया गया था।
प्रियंका चतुर्वेदी इसी बात से नाराज थीं और दो दिन पहले भी उन्होंने ट्वीट कर पार्टी से अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि यह दुखद है कि कांग्रेस में मेहनत और खून पसीना बहाकर पार्टी को आगे ले जाने वालों की बजाय गुंडों को तवज्जो दी जा रही है।