Aparna Yadav Profile: यूपी चुनाव की सियासत में रोज नए और दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं। ताजा खबर यह है कि भाजपा ने मुलायम सिंह परिवार में बड़ी सेंध लगाई है। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) के भाजपा में शामिल होने की अटकलें हैं। Aparna Yadav, मुलायम से छोटे बेटे प्रतीक की पत्नी हैं। वैसे Aparna Yadav को जानने वालों के मन में ऐसी आशंका शुरू से थी। कारण- Aparna Yadav के बयान परिवार और पार्टी (सपा) लाइन से अलग रहे हैं। यहां हम बताएंगे Aparna Yadav के बारे में और उनके दिए हालिया बयानों के बारे में जो चर्चा में रहे हैं।
यहां भी क्लिक करें; मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल
Aparna Yadav Profile: All You Need to Know
Aparna Yadav की शादी मुलायम के छोटे बेटे से 2011 में हुई थी। Aparna Yadav ने मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री हासिल की है। साथ ही उन्होंने भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय में नौ वर्षों तक शास्त्रीय रूपों में औपचारिक शिक्षा ग्रहण की है। वह ठुमरी की कला में माहिर हैं। वह 2014 में तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की थी। अलग-अलग मौकों पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी भी क्लिक की हैं।
2017 के चुनाव में हार गई थीं अपर्णा यादव: Aparna Yadav को 2017 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। तब कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ कैंट से उन्हें हराया था। हार के बाद Aparna Yadav ने कहा था कि उन्हें ईवीएम ने नहीं, परिवार ने हराया है।
योगी आदित्यनाथ को बताया था भाई: 2017 की बात है। अपर्णा यादव ने कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश में अच्छा कार्य कर रही है। तब मीडियाकर्मियों ने अपर्णा से पूछा था कि वह अपर्णा बिष्ट हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वास्तविक नाम अजय कुमार बिष्ट है। इस पर अपर्णा यादव ने कहा कि वह भी बिष्ट हैं। हम भी बिष्ट हैं। दोनों भाई-बहन जैसे हैं।

अयोध्या मामले में कहा था, मैं तो भगवान राम के साथ: सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने से पहले समाजवादी पार्टी राम मंदिर पर बोलने से बचती थी, लेकिन अपर्णा इसकी अपवाद रहीं। नवंबर 2018 में उन्होंने कहा था, 'भगवान श्रीराम किसी पार्टी के नहीं हैं बल्कि सबके हैं। मैं तो भगवान श्रीराम के साथ हूं। चाहती हूं कि श्रीराम का मंदिर बने पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने की बात कही है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का भी इंतजार करना चाहिए।'
फोटो: जब बड़ी बहू के पैर छूए थे छोटी बहू ने, आशीर्वाद भी मिला
कैप्शन: यह तस्वीर फरवरी 2017 की है। कहा जाता है कि मुलायम सिंह परिवार की बड़ी बहू डिंपल और छोटी बहू अपर्णा के बीच बनती नहीं है, लेकिन इस मौके पर दोनों बहुएं एक ही मंच पर थीं। तब अपर्णा विधानसभा चुनाव लड़ रही थीं। अपर्णा ने डिंपल के पैर छुए तो डिंपल ने भी विजय भव का आशीर्वाद दे दिया।
VIDEO: मुलायम की छोटी बहू अपर्णा ने पद्मावती के गाने घूमर पर किया था डांस, वीडियो हुआ था वायरल
#WATCH Aparna Yadav,daughter in law of Mulayam Singh Yadav performs on the 'Ghoomar' song of #Padmavati at a function in Lucknow pic.twitter.com/3BkCcprJsm
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 29, 2017
Posted By: Arvind Dubey