• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pulwama Terror Attack: बनारस का सपूत शहीद, डेढ़ साल के बेटे को नहीं पता, कहां चले गए पिता

Pulwama Terror Attack: उधर, चंदौली के बहादुरपुर गांव के अवधेश कुमार यादव भी जम्‍मू कश्‍मीर में तैनात थे और हमले के बाद लापता हैं।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 15 Feb 2019 08:23:06 AM (IST)Updated Date: Fri, 15 Feb 2019 08:30:40 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Pulwama Terror Attack: बनारस का सपूत शहीद, डेढ़ साल के बेटे को नहीं पता, कहां चले गए पिता

वाराणसी : जम्‍मू कश्‍मीर के गोरीपोरा में आतंकी हमले में बनारस निवासी जवान रमेश यादव भी शहीद हो गए हैं। रमेश चौबेपुर थाना क्षेत्र के तोफापुर गांव के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम श्‍याम नारायन है। स्‍थानीय थाना प्रभारी विश्‍वनाथ प्रताप सिंह ने घर वालों की सूचना के आधार पर मौत की पुष्टि की है। रमेश दो भाइयों में छोटे थे और उनके बड़े भाई गुड्डू कर्नाटक में दूध का कारोबार करते हैं। रमेश का डेढ़ साल का एक बेटा है।

चंदौली का जवान लापता

उधर, चंदौली के बहादुरपुर गांव के अवधेश कुमार यादव भी जम्‍मू कश्‍मीर में तैनात थे। दोपहर में अवधेश की उनकी पत्‍नी शिल्‍पी यादव से बात हुई थी। आतंकी हमले के बाद से अवधेश से बात नहीं हो सकी है। अनहोनी की आशंका में घर में मातम पसरा हुआ है। परिवार वालों ने बताया कि जम्‍मू में बटालियन के किसी अफसर से बात हुई तो कहा गया कि शिनाख्‍त किए गए जवानों में अवधेश नहीं है, अभी वे लापता है।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।