• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pune Bandh Today: आज पुणे बंद, जानिए कारण, देखिए लिस्ट क्या खुला, क्या बंद

Pune Bandh Today: किराना स्टोर, बेकरी और दूध की दुकानों जैसी आवश्यक सेवाओं को सुबह 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी जाएगी और उसके बाद दोपहर 3 बजे तक दुकान...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 13 Dec 2022 08:05:08 AM (IST)Updated Date: Tue, 13 Dec 2022 08:07:54 AM (IST)
Pune Bandh Today: आज पुणे बंद, जानिए कारण, देखिए लिस्ट क्या खुला, क्या बंद

Pune Bandh Today: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के खिलाफ मंगलवार 13 दिसंबर को पुणे बंद (#punebandh) का आह्वान किया गया है। एनसीपी और शिवसेना द्वारा बुलाए गए इस बंद को कई सामाजिक संगठनों का समर्थन प्राप्त है। वहीं कुछ व्यापारिक संगठनों ने भी इसका समर्थन किया है। फेडरेशन ऑफ ट्रेडर्स एसोसिएशन ऑफ पुणे (एफएटीपी) के अध्यक्ष फतेहचंद रांका ने गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में कहा, हम राज्यपाल के बयान की निंदा करते हैं और व्यापारिक संगठनों से अपील करते हैं कि वे बंद का समर्थन करें।

आज पुणे बंद, जानिए क्या खुला, क्या बंद

naidunia_image

3 बजे तक सभी दुकानें और ऑफिस बंद रहेंगे। बंद का आह्वान करने वाले राजनीतिक दलों ने कहा है कि किराना स्टोर, बेकरी और दूध की दुकानों जैसी आवश्यक सेवाओं को सुबह 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी जाएगी और उसके बाद दोपहर 3 बजे तक दुकानें बंद रहेंगी। मेडिकल की दुकानें दिनभर खुली रहेंगी। पुणे में पेट्रोल पंप और सीएनजी पंप चालू रहेंगे। पुणे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों के साथ ही 1000 जवानों को तैनात किया गया है।


naidunia_image

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी

इससे पहले सोमवार को भगत सिंह कोश्यारी ने पूरे मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी। उन्होंने लिखा, 'अमित भाई, आप जानते हैं कि 2016 में, जब आप हल्द्वानी (उत्तराखंड) में थे, तो मैंने सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि मैं 2019 का चुनाव नहीं लड़ूंगा और राजनीतिक पदों से दूर रहूंगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिखाए गए प्यार और विश्वास के कारण मैंने महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद स्वीकार किया। अगर मैंने अनजाने में कोई गलती की है, तो मैं तुरंत माफी मांगने या खेद व्यक्त करने में संकोच नहीं करूंगा। मैं महाराणा प्रताप के अपमान के बारे में सोच भी नहीं सकता। मैं अनुरोध करता हूं। आप मुझे वर्तमान संदर्भ में मार्गदर्शन दें।'

#punebandh #autostrike pic.twitter.com/S3IRq3z31R

— RAJ (@Raj19972Raj) December 12, 2022