• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PNB ने करोड़ों ग्राहकों को जारी किया अलर्ट, ये Mail खाली कर सकता है बैंक अकाउंट

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों को फर्जी ईमेल से बचने की सलाह दी है। बैंक ने हैकर्स से बचने के लिए अलर्ट दिया

By Neeraj VyasEdited By: Neeraj Vyas
Publish Date: Sat, 27 Jun 2020 03:43:12 PM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jun 2020 09:07:55 AM (IST)
PNB ने करोड़ों ग्राहकों को जारी किया अलर्ट, ये Mail खाली कर सकता है बैंक अकाउंट

देश की दूसरी सबसे बड़ी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने करोड़ो ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। बैंक ने अपने ग्राहकों को जल्द एक साइबर अटैक को लेकर चेतावनी दी है। PNB ने कहा है कि अगर कस्टमर्स ने सावधानी नहीं बरती तो बैंक खाते से हैकर्स पैसे गायब कर सकते हैं। इसे लेकर पीएनबी ने बाकायदा सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के अलावा व्यक्तिगत संदेश के जरिए भी कई शहरों के अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी करते हुए फर्जी ई-मेल (Fake e-mail) से बचने की सलाह दी है। गौरतलब है कि इसके पूर्व भारत सरकार भी एडवाइजरी जारी कर चुकी है जिसमें बड़े साइबर अटैक की आशंका जताते हुए आम लोगों और इंस्टीट्यूट्ट को अलर्ट किया गया था।

PNB ने किया यह ट्वीट

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा 'अलर्ट रहें। फ्री कोविड-19 टेस्टिंग के नाम पर साइबर अपराधियों द्वारा टारगेटेड अटैक कैंपेन चलाया जा रहा है। इसके लिए वे Malicious emails का इस्तेमाल कर रहे हैं। निर्देशों का पालन करें और इन आपराधिक गतिविधियों का शिकार होने से बचें।'


Be alert. Fraudsters are running targeted attack campaign using malicious emails in the name of Free Covid-19 Testing. Follow the instructions and avoid becoming a victim of such fraudulent activities. #emailscam #advisory #fraudactivity #safebanking pic.twitter.com/yR2scJASO9

— Punjab National Bank (@pnbindia) June 26, 2020

फ्रॉड के लिए अपना रहे हैं खास तरीका

पीएनबी के अनुसार हैकर्स लाखों भारतीयों का ई मेल एड्रेस हासिल कर चुके हैं। जिस पर अब वे फ्री कोरोना टेस्ट के नाम पर मेल भेजकर उनसे व्यक्तिगत और बैंक संबंधी जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं। बैंक के अनुसार मुख्य तौर पर देश के प्रमुख शहर इन धोखेबाजों के निशाने पर हैं। इसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे शहर शामिल है।

अपराधी ncov2019@gov.in से मेल भेजते हैं। जैसे ही यूजर इस पर क्लिक करता है तो फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाता है।

naidunia_image