Punjab Murder: पंजाब के मनसा ज़िले में अज्ञात लोगों ने कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला पर गोली चलाई। फायरिंग की घटना में सिद्धू की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए। इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। मिली जानकारी के मुताबिक गंभीर हालत में सिद्धू को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी है। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने 424 लोगों की सुरक्षा वापस ले ली थी। इनमें सिद्धू भी शामिल थे। मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब सरकार पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि, एक दिन पहले ही भगवंत मान सरकार ने मूसेवाला समेत 424 लोगों की पुलिस सुरक्षा वापस ले ली थी।
#WATCH | Punjabi singer Sidhu Moose Wala was shot by unknown people in Mansa district, Punjab. Further details awaited. pic.twitter.com/suuKT20hEj
— ANI (@ANI) May 29, 2022
सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर मानसा से लड़ा था और उन्हें आप उम्मीदवार विजय सिंगला ने 63,000 मतों के भारी अंतर से हराया था। विजय सिंगला को हाल ही में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया था। पिछले महीने, सिद्धू मूसेवाला ने अपने नवीनतम गीत 'बलि का बकरा' में आम आदमी पार्टी और उसके समर्थकों को निशाना बनाने के बाद एक विवाद खड़ा कर दिया था। गायक ने कथित तौर पर अपने गाने में आप समर्थकों को 'गद्दार' (देशद्रोही) कहा था।
बीजेपी ने इसके लिए सीधे तौर पर पंजाब सरकार को दोषी ठहराया है।
पंजाब के जाने माने चेहरे और राजनीति में भी सक्रिय रहे सिद्धू मूसेवाला की हत्या हो गई। ये बहुत ही दुखद घटना है जो पंजाब की कानून व्यवस्था को स्पष्ट बयां कर रही है। पहले तो उनकी सुरक्षा हटाई, उसके बाद जिन लोगों की भी सुरक्षा हटाई उस पूरी सूची को पब्लिक कर दिया: संबित पात्रा, BJP pic.twitter.com/Gal9MBBhIz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2022