• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संसद में हंगामा, काले कपड़े पहनकर पहुंचे कांग्रेसी, ओम बिरला की ओर फेंके कागज

Rahul Gandhi Disqualification: पार्टी के सभी बड़े नेता काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे हैं।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 27 Mar 2023 11:07:13 AM (IST)Updated Date: Mon, 27 Mar 2023 05:25:41 PM (IST)
संसद में हंगामा, काले कपड़े पहनकर पहुंचे कांग्रेसी, ओम बिरला की ओर फेंके कागज

Rahul Gandhi Disqualification: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के बाद से कांग्रेस का हंगामा जारी है। ताजा खबर संसद से है। पार्टी के सभी बड़े नेता काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे हैं। सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी काले कपड़ों में नजर आए। आज भी इस मुद्दे पर हंगामा हो रहा है। देखिए फोटो वीडियो और पढ़िए संसद का अपडेट

लोकसभा में हंगामे के बीच विपक्षी सदस्यों ने स्पीकर ओम बिरला की ओर कागज फेंके। विपक्षी सदस्य राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

फोटो: संसद में सीपीपी कार्यालय में बैठक करते कांग्रेस सांसद। बैठक में मौजूद यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी प्रमुख और राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य।

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का राहुल के निशाने पर

राहुल गांधी की अयोग्यता पर विपक्ष के विरोध पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा '... आपको घोड़े की दौड़ के लिए एक गधा मिला है ... उन्हें (राहुल को) वास्तव में कुछ गंभीर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए... भारत के लोग उनका न्याय करेंगे।'


#WATCH | On Opposition's protest over disqualification of Rahul Gandhi, Union Minister Hardeep Singh Puri says, "...You are getting an ass to run a horse's race...They really deserve to do some serious introspection...People of India would judge them for what they are...Fight… pic.twitter.com/2Yjq3ybcWG

— ANI (@ANI) March 27, 2023

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, सभी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए पीएम मोदी लंदन से ओबीसी और देशद्रोह का मुद्दा लेकर आए हैं...अगर आप राहुल गांधी के खिलाफ बोलना चाहते हैं तो क्या यह बात संसद में नहीं कही जात सकती? क्या संसद माफी मांगने की जगह है? अगर ऐसा होता तो पीएम मोदी को दर्जनों बार माफी मांगनी पड़ती।'

#WATCH | Leader of Congress in Lok Sabha, Adhir Ranjan Chowdhury says, "...To distract the attention from all issues, PM Modi has brought forth the issue of OBC & traitor issue from London...If you want to speak against Rahul Gandhi why is it not said in Parliament? Is Parliament… pic.twitter.com/tfBkCPc4wK

— ANI (@ANI) March 27, 2023

मनीष तिवारी बोले- विरोध करते रहेंगे

राज्यसभा सदस्य मनीष तिवारी ने कहा, जिस तरह से राहुल गांधी की सदस्यता छीनी गई, वह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है। उन्हें अदालत में अपील करने का अधिकार है। कोर्ट ने उन्हें अपील करने के लिए 30 दिन का समय भी दिया था। फिर उनकी सदस्यता रद्द करने की इतनी जल्दी क्या थी?.. हमारे देश के इतिहास में यह एक काला दिन है। जो हुआ वह अन्यायपूर्ण था। हम इसका विरोध करेंगे।

naidunia_image