• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rahul Gandhi in Ladakh: राहुल गांधी का आरोप, ‘लद्दाख में घुसी चीनी सेना, हमारी जमीन पर किया कब्जा’

राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर लद्दाख में श्रद्धांजलि अर्पित की।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 20 Aug 2023 10:52:48 AM (IST)Updated Date: Sun, 20 Aug 2023 10:57:04 AM (IST)
Rahul Gandhi in Ladakh: राहुल गांधी का आरोप, ‘लद्दाख में घुसी चीनी सेना, हमारी जमीन पर किया कब्जा’
लद्दाख दौरे पर रविवार को मीडिया से बात करते राहुल गांधी (फोटो - ANI)

HighLights

  1. लद्दाख दौरे पर हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी
  2. पैंगोंग झील पर बाइक चलाते आए थे नजर
  3. अब चीन मुद्दे पर पीएम पर साधा निशाना

लेह। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लद्दाख (Rahul Gandhi in Ladakh) में हैं और रविवार को यहां उन्होंने एक बार फिर आरोप लगाया कि क्षेत्र में चीन (China) ने भारत की जमीन पर काबू कर रखा है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि चीन की इस हरकत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौन हैं।

राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर लद्दाख में पैंगोंग त्सो के तट पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

चीन पर राहुल गांधी का ताजा बयान

कांग्रेस नेता ने कहा,

चिंता की बात यह है कि निश्चित रूप से चीन ने हमारी जमीन छीन ली है। लोगों ने कहा है कि चीन की सेना इस क्षेत्र में घुस गई है और उनकी चरागाह भूमि छीन ली गई है, लेकिन पीएम ने कहा कि एक इंच भी जमीन नहीं ली गई है, लेकिन यह सच नहीं है, आप यहां किसी से भी पूछ सकते हैं।


राहुल गांधी ने आगे कहा, “लद्दाख के लोगों की ओर से बहुत सारी शिकायतें हैं। वे उस दर्जे से खुश नहीं हैं जो उन्हें दिया गया है। वे अपना प्रतिनिधित्व चाहते हैं, ना कि उनके राज्य को नौकरशाह चलाएं। यहां बेरोजगारी की समस्या है।”

#WATCH | "There were so many complaints from the people of Ladakh, they are not happy with the status that has been given to them, they want representation and there is a problem of unemployment...people are saying that the state should not be run by bureaucracy but state must be… pic.twitter.com/bymmXRci1H

— ANI (@ANI) August 20, 2023

राहुल गांधी को मिला उदित राज का साथ

राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, “जून 2020 के बाद प्रधानमंत्री ने कभी चीन के बारे में नहीं बोला, जबकि पूरा देश उनके साथ खड़ा होने को तैयार है। पीएम मोदी झूठ बोल रहे हैं कि चीन ने भारतीय सीमा में प्रवेश नहीं किया है। उन्हें चीन से डर लगता है।”

#WATCH | Delhi: After June 2020, he (PM) has never spoken about China though the whole nation is ready to stand with him...PM Modi is lying that China has not entered India...he is scared of China...what Rahul Gandhi said is true...": says Congress leader Udit Raj on Rahul… pic.twitter.com/gCQif5pMfW

— ANI (@ANI) August 20, 2023