• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rahul Gandhi Asset: 2004 में 55 लाख, 2019 में 15 करोड़ और 2024 में राहुल गांधी की कुल संपत्ति हो गई 20 करोड़

राहुल गांधी ने घोषणा की है कि उनके पास 11.15 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है जिसमें वाणिज्यिक इमारतें और भूमि (कृषि योग्य एवं गैर-कृषि योग्य) शामिल हैं।

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 11:04:36 AM (IST)Updated Date: Thu, 04 Apr 2024 08:07:57 AM (IST)
Rahul Gandhi Asset: 2004 में 55 लाख, 2019 में 15 करोड़ और 2024 में राहुल गांधी की कुल संपत्ति हो गई 20 करोड़
वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान राहुल गांधी के पास ₹55,000 नकद और कुल आय ₹1,02,78,680 है।

HighLights

  1. राहुल गांधी का शेयर बाजार में ₹4.3 करोड़ का निवेश
  2. ₹3.81 करोड़ का म्यूचुअल फंड निवेश
  3. बैंक खाते में हैं ₹26.25 लाख

एजेंसी, नई दिल्ली। पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बुधवार को उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया। हलफनामे में उन्होंने अपनी सम्पत्तियों की जानकारी दी। राहुल गांधी की कुल सम्पत्ति बढ़कर 20 करोड़ रुपए हो गई है, जो 2004 में 55 लाख और 2019 में 15 करोड़ रुपए थी।

हलफनामे के अनुसार, राहुल गांधी का शेयर बाजार में ₹4.3 करोड़ का निवेश है। वहीं ₹3.81 करोड़ का निवेश म्यूचुअल फंड में है। अभी उनके बैंक खाते में ₹26.25 लाख जमा है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान राहुल गांधी के पास ₹55,000 नकद और कुल आय ₹1,02,78,680 है।


राहुल के पास है 11.15 करोड़ की अचल संपत्ति

राहुल गांधी ने घोषणा की है कि उनके पास 11.15 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है जिसमें वाणिज्यिक इमारतें और भूमि (कृषि योग्य एवं गैर-कृषि योग्य) शामिल हैं। रिटर्निंग आफिसर के समक्ष नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में राहुल ने बताया है कि उनके पास 55 हजार रुपये नकद हैं और विभिन्न बचत खातों में 26 लाख रुपये जमा हैं। उन्हें वित्त वर्ष 2022-23 में 1.02 करोड़ की आय हुई जिसमें वायनाड सांसद के रूप में उनका वेतन, बैंक से मिला ब्याज, डिविडेंड्स, बांड्स और रायल्टीज शामिल हैं। राहुल ने यह भी घोषणा की है कि उनके पास 9.24 करोड़ रुपये कीमत की परिसंपत्तियां हैं जिनमें इक्विटीज, म्यूचुअल फंड्स, सोवरिन गोल्ड बांड्स इत्यादि शामिल हैं।

बीते लोकसभा चुनाव में उनके द्वारा नामांकन में दी गई संपत्तियों की जानकारी पर नजर डालें तो साल 2004 के मुकाबले 2019 में उनकी संपत्ति करीब 28 गुना बढ़ी है।

राहुल गांधी ने अपना पहला लोकसभा चुनाव साल 2004 में अमेठी से लड़ा। तब उनकी कुल संपत्ति (चल और अचल) 55 लाख 38 हजार 123 रुपये थी। जो 2019 तक तक बढ़ते हुए 15 करोड़ 88 लाख 77 हजार 63 रुपये तक पहुंच गई। हालांकि इस दौरान राहुल गांधी पर देनदारियां भी बढ़ी। जहां 2004 में उन पर कोई देनदारी नहीं थी, तो वहीं 2019 में देनदारियां 72 लाख 1 हजार 904 रुपये तक पहुंच गई।

2004 में इतनी थी संपत्ति

2004 में राहुल गांधी की ओर से चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार राहुल गांधी की चल संपत्ति 45 लाख 52 हजार 123 रुपये और अचल संपत्ति 9 लाख 86 हजार रुपये यानी कुल संपत्ति 55 लाख 38 हजार 123 रुपये थी। इस दौरान उन पर कोई देनदारी नहीं थी।

2019 में 15 करोड़ के पार संपत्ति

2019 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न सिर्फ संपत्ति बढ़ी, बल्कि उन पर कर्ज भी बढ़ा। इस दौरान उनकी चल संपत्ति 5 करोड़ 80 लाख 58 हजार 779 रुपये और अचल संपत्ति 10 करोड़ 8 लाख 18 हजार 284 रुपये यानी कुल संपत्ति 15 करोड़ 88 लाख 77 हजार 63 रुपये थी। राहुल गांधी पर इस दौरान करीब 72 लाख रुपये का कर्ज था।

naidunia_image

2009 और 2014 में भी बढ़ा कर्ज

2004 से 2019 के दौरान न सिर्फ राहुल गांधी की संपत्ति बढ़ी, बल्कि इस दौरान उन पर कर्ज भी बढ़ा। हालांकि 2014 में जरूर उन पर कर्ज कम हुआ था, लेकिन 2019 में यह चार गुना बढ़ गई। 2009 में राहुल गांधी पर कुल कर्ज 23 लाख 35 हजार रुपये था, जो 2014 में घटकर 18 लाख रुपये तक पहुंच गया। हालांकि 2019 में राहुल गांधी पर फिर कर्ज बढ़कर 72 लाख रुपये तक पहुंच गया।