
लखनऊ। बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष व स्थानीय सांसद राहुल गांधी के सामने एक बार फिर उनकी सांसद निधि से हुए कार्यो का मुद्दा उठाया जा सकता है। कार्यदायी संस्था को लेकर पार्टी के नेताओं द्वारा पहले भी सवाल उठाया गया था।
इसके बाद जांच की बाद भी कही गई थी। हालांकि, अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई है। इस बार भी पार्टी के नेता राहुल से मुलाकात कर हुए मामले की बात को रख सकते हैं।
पुलिस की मिलीभगत से चल रहा था रैकेट, हुआ भंडाफोड़
वहीं, दूसरी तरफ पार्टी से निष्कासित किए गए राजेश पांडे अपने समर्थकों के साथ राहुल से मिलने का प्रयास करेंगे। वह राहुल के समक्ष अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे।
यह है कार्यक्रम
सांसद राहुल गांधी चार बजकर 50 मिनट पर दिल्ली से रवाना होंगे। इसके बाद वह लखनऊ एयरपोर्ट पर आएंगे। वहां से वह सड़क मार्ग से होते हुए रायबरेली जिले में स्व. उमाशंकर मिश्र के घर जाएंगे।
यहां परिवार को ढांढस बंधाने के बाद देर रात नौ बजे मुंशीगंज गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। एक अगस्त को सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक गेस्ट हाउस पर ही कार्यकर्ताओं व आम जनता से मुलाकात करेंगे।
राम्या ने इस बार साधा RSS पर निशाना, कहा ब्रिटिश से मिले थे
इसके बाद जगदीशपुर विधान सभा क्षेत्र के लिए निकलेंगे। डेढ़ बजे जाफरगंज मंडी में वह जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम चार बजे वापस मुंशीगंज गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
राहुल गांधी दो अगस्त को दस बजे कलेक्ट्रेट में निगरानी समिति की बैठक करेंगे। जहां से निकलकर दोपहर 12 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।