Gujarat Chunav 2022: वीर सावरकर पर राहुल गांधी को शिवराज सिंह का जवाब, पढ़िए क्या कहा एमपी CM ने
Rahul Gandhi on Veer Savarkar: गुजरात के कच्छ में चुनाव प्रचार के दौरान शिवराज ने कहा, राहुल गांधी ने वीर सावरकर का अपमान किया। दो जन्मों के बराबर की सजा मिली जिस शख़्स को, वतन पर सब कुछ न्योछावर करने वाला।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 18 Nov 2022 08:03:04 AM (IST)
Updated Date: Fri, 18 Nov 2022 12:13:32 PM (IST)
Rahul Gandhi on Veer SavarkarRahul Gandhi on Veer Savarkar: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में वीर सावरकर पर बयान दिया। अब इस पर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। ताजा खबर यह है कि वीर सावरकर बयान देने पर राहुल गांधी के खिलाफ महाराष्ट्र के ठाणे में केस दर्ज किया गया है। माना जा रहा है कि पुलिस कभी वक्त हरकत में आ सकती है। यदि राहुल गांधी को रोकने की कोशिश की गई तो भारत जोड़ो यात्रा के बीच बड़ा हंगामा हो सकता है। राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोप लगाया कि सावरकर जी ने अंग्रेजों की मदद की थी। उन्होंने अंग्रेजों को चिट्ठी लिखकर कहा - सर, मैं आपका नौकर रहना चाहता हूं।
Gujarat Vidhan Sabha Election 2022: शिवराज ने गुजरात में जाकर दिया जवाब
राहुल गांधी की सावरकर पर की गई टिप्पणी का मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात में जाकर जवाब दिया। गुजरात के कच्छ में चुनाव प्रचार के दौरान शिवराज ने कहा, राहुल गांधी ने वीर सावरकर का अपमान किया। दो जन्मों के बराबर की सजा मिली जिस शख़्स को, वतन पर सब कुछ न्योछावर करने वाला। आप ऐसे स्वतंत्रता सेनानी का अपमान करते हैं, यह देश आपको कभी माफ नहीं करेगा।
शिवराज ने आगे कहा, एमपी में कांग्रेस मुझे बदनाम करती थी कि मैं गुजरात को नर्मदा का पानी दे रहा हूं। क्या गुजरात पाकिस्तान है? अपना है, भेद कहां से आ गया? जब सरदार सरोवर बना तो गुजरात को पानी और एमपी को बिजली मिली।
Rahul Gandhi on Veer Savarkar Controversy
राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा भड़क गई। पार्टी ने इसे स्वतंत्रता सेनानी का अपमान बताया। पूरे मामले में खास बात यह भी है कि महा विकास अघाड़ी सरकार में कांग्रेस का साथ लेने वाले उद्धव ठाकरे ने भी राहुल गांधी के बयान का विरोध किया। अब शिवसेना के एक धड़े की अगुवाई कर रहे उद्धव ने राहुल गांधी का बयान सामने आने के बाद कहा, उनकी पार्टी वीर सावरकर का बहुत सम्मान करती है और इस विषय पर राहुल गांधी की टिप्पणी को स्वीकार नहीं करते हैं।
इससे पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, राहुल गांधी ने एक बार फिर हिंदुत्व को अपमानित किया है। महाराष्ट्र की जनता इसका जवाब देगी।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी सावरकर पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता पर निशाना साधा और कहा कि राज्य के लोग उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।
यह पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने वीर सावरकर पर विवादित बयान दिया हो। भाजपा जहां वीर सावरकर को अपना आदर्श मानती है, वहां कांग्रेस और राहुल गांधी उनका अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।