• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Crime: राजस्थान के टोंक में मंदिर में महंत की हत्या, एक बार फिर निशाने पर गहलोत सरकार

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा, टोंक जिले के डिग्गी कस्बे में भूर्या महादेव मंदिर के महंत संत सियाराम दास बाबा जी की न...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 30 Aug 2023 01:11:49 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Aug 2023 02:50:22 PM (IST)
Rajasthan Crime: राजस्थान के टोंक में मंदिर में महंत की हत्या, एक बार फिर निशाने पर गहलोत सरकार
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

HighLights

  1. टोंक के भूर्या महादेव मंदिर में हत्या
  2. 50 सालों से सेवा दे रहे थे महंत संत सियाराम दास बाबा
  3. हत्यारे गिरफ्त से बाहर, लोगों में गुस्सा

टोंक। राजस्थान के टोंक में बीती रात एक महंत ही हत्या कर दी गई। इसके बाद से हिंदूवादी संगठनों में रोष है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा, “टोंक जिले के डिग्गी कस्बे में भूर्या महादेव मंदिर के महंत संत सियाराम दास बाबा जी की निर्मम हत्या हो जाना दुखद खबर है। राजस्थान पुलिस को त्वरित प्रभाव से हत्या में संलिप्त अपराधियों का पता लगाकर उनके विरुद्ध कठोरतम से कठोरतम कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए।

मामले में एसपी टोंक राजर्षि राज वर्मा ने समाचार एजेंसी ANI को बताया, ''हमें सूचना मिली कि महादेव मंदिर के पुजारी का शव मिला है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। हम चाहते हैं कि शव का पोस्टमार्टम यहीं किया जाए। हमारी जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।”


अब तक नहीं चला हत्यारों का पता

पुलिस अब तक हत्यारों का पता लगाने में नाकामयाब रही है। इसको लेकर भी लोगों में गुस्सा है। फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई है।

हत्या के विरोध में लोगों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखीं। लोगों का कहना है कि महंत सियाराम दास बाबा पिछले 50 से अधिक सालों से भूर्या महादेव मंदिर में सेवा दे रहे थे। वे काफी उम्रदराज थे। हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

निशाने पर अशोक गहलोत सरकार

इस मामले के सामने आने के बाद एक बार फिर प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार निशाने पर है। राजनीतिक विरोधी कह रहे हैं कि अशोक गहलोत के राज में महंत भी सुरक्षित नहीं है।

राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections 2023) होने हैं। इससे पहले ऐसी घटनाएं कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी कर रहे हैं।