डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Rajasthan Vdhan Sabha Chunav Exit Poll 2023: राजस्थान में 25 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 199 सीटों पर मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर 75.45 प्रतिशत वोटिंग की थी। राजस्थान में राज बदलेगा या रिवाज बदलेगा यह 3 दिसंबर को पता चलेगा। आज (गुरुवार) को राजस्थान का एक्जिट पोल आएगा। कांग्रेस और भाजपा दोनों की ही नजरें राजस्थान एक्जिट पोल लगी होंगी।