एएनआई, नई दिल्ली। Sukhdev Singh Gogamedi Murder CCTV: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की आज (मंगलवार) गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अब उनके मर्डर से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि बदमाश सोफे पर बैठकर सुखदेव सिंह से बात कर रहे थे। अचानक उन्होंने फायरिंग कर दी।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या जयपुर में श्याम नगर जनपथ स्थित उनके घर पर की गई। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि कुल तीन लोग स्कूटी पर बैठकर आए थे। उन्होंने कहा था कि उनको सुखदेव सिंह से मिलना है। फिर वे अंदर गए और 10 मिनट तक बातचीत की। फिर गोलियां चला दीं। इस क्रॉस फायरिंग में गोगामेड़ी का सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। वहीं, एक हमलावर को गोली लग गई और उसकी मौत हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जल्द से जल्द बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
#WATCH राजस्थान: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की आज जयपुर में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
(सीसीटीवी वीडियो की पुष्टि पुलिस द्वारा की गई है।) pic.twitter.com/KdKj3iYU1R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2023
राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा को लेकर आगाह किया था, लेकिन उन्हें सुरक्षा प्रदान नहीं की गई। यह जांच का विषय है। जोशी ने कहा, 'अराजकता फैलाने वाले लोगों को गिरफ्तार कर तुरंत सजा तय की जानी चाहिए।'
#WATCH | Jaipur Police Commissioner, Biju George Joseph says "Three people came here and wanted to meet Sukhdev Singh. They entered inside, had a conversation with him for around 10 minutes and then opened fire on Sukhdev Singh and he died on the spot, his security guard was also… https://t.co/35yri67bUV pic.twitter.com/B0n3QKkRON
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 5, 2023