यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajkot Fire Tragedy: राजकोट आग, हादसे में मौतों की संख्या 35 के पार, पीएम मोदी ने जताया शोक
गुजरात के राजकोट स्थित टीआरपी गेमिंग जोन में शनिवार को भीषण आग लगने से बच्चों सहित 35 लोगों की मौत हो गई।
By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
Publish Date: Sun, 26 May 2024 01:57:08 AM (IST)Updated Date: Sun, 26 May 2024 06:49:02 AM (IST)
एनआई। गुजरात के राजकोट स्थित टीआरपी गेमिंग जोन में शनिवार को भीषण आग लगने से बच्चों सहित 35 लोगों की मौत हो गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।