तीन दिवसीय यात्रा पर लद्दाख पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीमा पर सैन्य तैयारियों का लिया जायजा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सेना के जवानों और पूर्व सैनिकों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में बहुत सम्मान है।
By Shailendra Kumar
Edited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Sun, 27 Jun 2021 09:35:09 PM (IST)
Updated Date: Sun, 27 Jun 2021 09:35:08 PM (IST)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सैन्य तैयारियों का जायजा लेने आज (रविवार) सुबह लेह पहुंचे। वे तीन दिवसीय लद्दाख यात्रा पर है। रक्षा मंत्री ने सबसे पहले पूर्व सैनिकों से मुलाकात की। साथ ही राजनाथ ने लेह, कारगिल और लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के निर्वाचित वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने सेना की 14वीं कॉप्स के अधिकारियों से भी विस्तृत जानकारी ली।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह में कहा कि देश के प्रति सैनिकों और पूर्व सैनिकों का समर्पण अनुकरणीय उदाहरण हैं। सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने ने कहा हमारा उद्देश्य है की आप सब का उसी तरह ख्याल रखा जाये जैसे आप सब ने अपने देश की सुरक्षा का ख्याल रखा है। इसके बावजूद भी अगर आप लोगों को कहीं कोई समस्या होती है, तो उसके लिए एक हेल्पलाइन की भी व्यवस्था की गयी है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी सेना के जवानों और पूर्व सैनिकों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में बहुत सम्मान है। 30-40 सालों से वन रैंक, वन पेंशन की समस्या थी। मोदीजी के पीएम बनते ही मांग को पूरा किया गया। उन्होंने कहा,'सेवा के बाद भी रेसेटलमेंट की समस्या बनी रहती थी। इसके लिए समय-समय पर जॉब फेयर भी आयोजित किए जाते हैं। जिसमें बड़ी संख्या में वेटेरन भाइयों को रोजगार दिया जाता है। हमारी कोशिश इस काम में तेजी लाने की है।