• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajouri Terror Attack: राजौरी में सेना की चौकी पर बड़ा हमला नाकाम… मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में बीती रात आतंकियों ने एक और साजिश को अंजाम देने की कोशिश की। हमला नाकाम रहा, लेकिन बीते दिनों में आतंकी हमले बढ़ गए हैं। जम्मू रीजन मे...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 22 Jul 2024 07:32:43 AM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jul 2024 09:20:11 AM (IST)
Rajouri Terror Attack: राजौरी में सेना की चौकी पर बड़ा हमला नाकाम… मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर
सर्च ऑपरेशन करते सेना के जवान (फाइल फोटो)

HighLights

  1. राजौरी जिले के गुंधा इलाके में आतंकी साजिश
  2. संदिग्ध आतंकियों ने रात 3.10 बजे की फायरिंग
  3. सेना ने इलाका घेरा, रुक-रुककर हो रही गोलीबारी

एजेंसी, राजौरी (Rajouri Terror Attack)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बड़ा आतंकी हमला नाकाम किया गया है। आतंकियों ने गुंधा इलाके में चौकी को निशाना बनाने की कोशिश की। एक जवान के घायल होने की सूचना है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। एक आतंकी के मारे जाने और एक नागरिक के घायल होने की सूचना है।

अब तक की जानकारी के अनुसार, हमला बीती रात 3.10 बजे हुआ। हमला नाकाम होने के बाद आतंकी जंगलों की तरफ भाग गए। सेना ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया है। आतंकी रुक-रुक कर फायरिंग कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, राजौरी के इस इलाके में सेना का नया कैंप स्थापित किया गया था। आतंकियों ने इसे निशाना बनाने की कोशिश की। जिस समय हमला करने की कोशिश हुई, उस समय कैंप में बड़ी संख्या में जवान मौजूद थे।


हमला नाकाम होने के बाद आतंकी भाग निकले। इसके बाद आसपास के इलाकों से भी सेना बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सेना के आधिकारिक बयान के अनुसार, आतंकवादियों ने रात 3:10 बजे राजौरी के गुंडा में हमला किया। वहां से गुजर रही सेना की टुकड़ी ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। ऑपरेशन जारी है।

खबर अपडेट हो रही है।