• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajya Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के नतीजे आए, भाजपा ने 8 सीट जीती

Rajya Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में राज्यसभा की 15 सीटों पर मंगलवार को मतदान हुआ। यूपी में भाजपा ने 8 हिमाचल में 1 स...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 27 Feb 2024 03:15:57 PM (IST)Updated Date: Tue, 27 Feb 2024 10:37:43 PM (IST)
Rajya Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के नतीजे आए, भाजपा ने 8 सीट जीती
Rajya Sabha Election 2024: यूपी में भाजपा ने 8 सीटें जीती।

HighLights

  1. यूपी में भाजपा के आठ तो सपा के दो उम्मीदवारों की जीत।
  2. हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन की जीत।
  3. कर्नाटक में कांग्रेस के तीन और भाजपा के एक उम्मीदवार की जीत।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Rajya Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में राज्यसभा की 15 सीटों पर वोटिंग हुई। उत्तर प्रदेश की दस, कर्नाटक की चार और हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर मतदान हुआ। यूपी में समाजवादी पार्टी को झटका लगा। सात विधायकों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया। इनमें राज्य में बीजेपी ने आठ और सपा को दो सीटें पर जीत मिली। कर्नाटक की तीनों सीटें कांग्रेस के खाते में गई है। हिमाचल की एक सीट कांग्रेस बहुमत के बावजूद हार गई।

Rajya Sabha Election 2024 Updates:

उत्तर प्रदेश में भाजपा के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार जीते

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने 8 सीटों में जीत हासिल की। समाजवादी पार्टी के खाते में 2 सीटें आई। सपा प्रत्याशी जया बच्चन को सर्वाधिक वोट मिले। क्रॉस वोटिंग का बीजेपी को फायदा मिला। पार्टी का 8वां उम्मीदवार जीत गया।


#WATCH | Lucknow | BJP candidates show victory sign after winning the Rajya Sabha elections.

Of the 10 seats in Uttar Pradesh, BJP won 8 and SP won 2. pic.twitter.com/0vj88sMF4e

— ANI (@ANI) February 27, 2024

कर्नाटक में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार जीते

राज्यसभा चुनाव में कर्नाटक के परिणाम घोषित हो गए हैं। कांग्रेस के तीन प्रत्याशी जीत गए हैं। पार्टी की ओर से अजय माकन, नसीर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर ने जीत हासिल की। भाजपा से नारायण भांडागे और जेडीएस से कुपेंद्र रेड्डी को जीत मिली।

उत्तर प्रदेश में रोकी गई वोटों की गिनती

यूपी में सपा और ओम प्रकाश राजभर की आपत्ति के बाद वोटों की गिनती रोक दी गई है। राजभर की पार्टी ने दो वोटों पर आपत्ति जताई है।

राज्यसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू

राज्यसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। कुछ देर में 15 सीटों पर विजयी उम्मीदारों के नामों की घोषणा की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में 67 विधायकों ने किया वोट

राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हुआ। हिमाचल के 67 विधायकों ने वोट किया है। इसमें 9 विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग की बात सामने आई है।

बीजेपी विधायक नहीं देना चाहते जेडीएस को वोट- डीके शिवकुमार

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस मतदान पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, राज्य में भाजपा को 65 वोट मिले थे। बीजेपी के विधायकों ने जेडीएस उम्मीदवार को मतदान देने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसलिए 45 में 48 वोट उन्होंने लिए हैं।

हम भाजपा के साथ- राजा भैया

राजा भैया ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के साथ हैं। पार्टी के आठों उम्मीदवार जीत रहे हैं। समाजवादी पार्टी को डर है। इसलिए गलत बयानबाजी कर रही है।

बीजेपी सभी आठ सीटें जीतेगी- केशव प्रसाद मौर्या

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि भाजपा आठ सीटें जीतेगी। यह स्पष्ट हो गया कि सपा में अंतर्कलह का स्तर क्या है। यदि देश के विकास के लिए किसी ने बीजेपी प्रत्याशियों को वोट दिया है, तो हम उसका स्वागत करते हैं।

हमें पूरे 40 वोट मिलेंगे- सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारे 40 विधायक हैं, अगर कोई बिका नहीं तो निश्चित हमें पूरे 40 वोट मिलेंगे। मेरा मानना है कि कांग्रेस की विचारधारा पर जो लोग चुन कर आए हैं। उन्होंने पार्टी के समर्थन में वोट किया होगा।

#WATCH | Lucknow | Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath felicitates all eight BJP candidates who won the Rajya Sabha elections.

Of the 10 Rajya Sabha seats in the state, BJP won 8 and SP won 2. pic.twitter.com/FQxcBRg3M8

— ANI (@ANI) February 27, 2024

बड़े मार्जिन से जीत होगी- ओमप्रकाश राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बड़े मार्जिन से जीत होगी। उन्होंने कहा कि कोई क्रॉस वोटिंग उनकी पार्टी से नहीं हुई है। मंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'जब तक मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होगा, तब तक चुनाव आचार संहिता नहीं लगेगी।'

#WATCH | Rajya Sabha Elections | Himachal Pradesh | BJP candidate Harsh Mahajan - who won the lone seat in the state - says, "The State Government is in the minority right now. Fence-sitters in the government are ready to come to this side. They are unhappy with the Government.… pic.twitter.com/6mOJzt8kVb

— ANI (@ANI) February 27, 2024

पल्लवी पटेल का क्रॉस वोटिंग से इनकार

समाजवादी पार्टी विधायक पल्लवी पटेल ने राज्यसभा चुनाव पर कहा कि मैं पीडीए हूं। मैंने रामजीलाल सुमन को वोट किया है। मैंने पीडीए को वोट किया है।