राज्यसभा सीट नहीं थी स्वाति मालीवाल मारपीट कांड की असली वजह, अरविंद केजरीवाल ने बताया पूरा सच
स्वाति मालीवाल मारपीट मामले की असली वजह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताई है। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि राज्यसभा के कारण स्वाति मालीवाल के साथ विवाद की स्थिति नहीं बनी थी। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। यह निराधार खबर भाजपा ने फैलाई है।
Publish Date: Fri, 24 May 2024 09:59:42 PM (IST)
Updated Date: Sat, 25 May 2024 05:57:40 AM (IST)
स्वाति मालीवाल कांड पर बोले अरविंद केजरीवाल।डिजिटल डेस्क, इंदौर। स्वाति मालीवाल मारपीट मामले की असली वजह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताई है। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि राज्यसभा के कारण स्वाति मालीवाल के साथ विवाद की स्थिति नहीं बनी थी। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। यह निराधार खबर भाजपा ने फैलाई है।
अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछा गया कि राजनीतिक बाजार में खबर यह है कि अरविंद केजरीवाल ने अभिषेक मनु सिंघवी को आम आदमी पार्टी की तरफ से राज्यसभा भेजने के लिए मौजूदा तीन सांसदों से सीट खाली करने को कहा था। उसके बाद सारी विवाद की स्थिति बन गई। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि यह बिल्कुल निराधार खबर है, जबकि सच्चाई इससे ठीक उल्टी ही है।
अभिषेक मनु सिंघवी ने नहीं ली थी राज्यसभा सीट
उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से किसी भी सांसद नहीं कहा गया कि वह इस्तीफा दें। अभिषेक मनु सिंघवी से पार्टी ने जनवरी में ही संपर्क किया था कि वह आप की तरफ से राज्यसभा जाएं, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया था।
भाजपा पर अरविंद केजरीवाल ने लगाए आरोप
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्वाति मालीवाल मारपीट कांड की इन वजहों को भाजपा ने ही मीडिया में फैलाया है। आप का इन आरोपों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है।