Ram Lal Rahi Passes Away : कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रामलाल राही का सीतापुर में निधन
Ram Lal Rahi Passes Away : उन्होंने पार्टी छोड़ दी और 2017 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और 2019 में कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए। ...और पढ़ें
By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 10 Dec 2020 06:55:49 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Dec 2020 12:11:54 AM (IST)

Ram Lal Rahi Passes Away : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रामलाल राही का गुरुवार को सीतापुर के जिला अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। उन्हें गुरुवार सुबह 11ः30 बजे जिला अस्पताल लाया गया था। सीएमएस डॉ. एके अग्रवाल के मुताबिक उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। डॉक्टरों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री की मौत हार्ट अटैक पड़ने से हुई है। वह पहले ही हृदय रोग से पीड़ित थे। उनकी एंजियोप्लास्टी भी हो चुकी थी। राम लाल राही पहली बार 1977 में सांसद चुने गए थे। इसके बाद वह तीन बार और सांसद रहे। 1991 में उन्हें गृह राज्य मंत्री बनाया गया था। दो बार विधायक भी रहे। स्वर्गीय राही लंबे समय तक कांग्रेस में रहे। 2017 के उप्र विधानसभा चुनाव से पहले राही भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके पुत्र सुरेश राही वर्तमान में हरगांव से भाजपा विधायक हैं। 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले वह फिर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। राही भारत सरकार में पूर्व गृह राज्य मंत्री 1991-1996 तक रहे थे। वह नरसिम्हा राव सरकार के दौरान गृह राज्य मंत्री बने और मिश्रीख से चार बार सांसद और सीतापुर जिले के हरगांव से दो बार विधायक रहे।
उन्होंने पार्टी छोड़ दी और 2017 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और 2019 में कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए। उनके बेटे सुरेश राही भाजपा के हरगाँव से विधायक हैं। 1 जनवरी को पासी जाति में सीतापुर (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। उन्होंने अपनी उच्च विद्यालय की शिक्षा राजा रघुबर दयाल इंटर कॉलेज, सीतापुर (उत्तर प्रदेश) से पूरा किया।