• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rampur By-Election Result 2022: रामपुर में आकाश सक्सेना ने दर्ज की जीत, बीजेपी को पहली बार मिली ये सीट

Rampur By-Election Result 2022: रामपुर में आजम खान के साम्राज्य को चुनौती देनेवाले आकाश सक्सेना ने ही आजम खान के खिलाफ फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट का केस दर...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Thu, 08 Dec 2022 04:44:52 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Dec 2022 04:44:52 PM (IST)
Rampur By-Election Result 2022: रामपुर में आकाश सक्सेना ने दर्ज की जीत, बीजेपी को पहली बार मिली ये सीट

Rampur By-Election Result 2022: उत्तर प्रदेश के रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती लगभग खत्म हो चुकी है और पहली बार आजम खान के गढ़ में बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आसिम रजा को 34 हजार से अधिक वोटों से हराया है। हालांकि, अभी औपचारिक ऐलान आना बाकी है। बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना को सदर सीट पर 80,964 वोट मिले हैं, जबकि सपा प्रत्याशी आसिम रजा को 47262 वोट मिले। आकाश सक्सेना ने 33,702 वोट से जीत दर्ज की है।

जानिए कौन हैं आकाश सक्सेना?

आपको बता दें कि रामपुर में आजम खान के साम्राज्य को चुनौती देनेवाले और उनके राजनीतिक करियर को ग्रहण लगाने में आकाश सक्सेना का अहम योगदान माना जाता है। रामपुर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार आकाश सक्सेना पेशे से कारोबारी है और पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना के बेटे हैं। उनके पिता शिव बहादुर सक्सेना रामपुर की स्वार टांडा विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट से चार बार विधायक रह चुके हैं। वह कल्याण सिंह सरकार में मंत्री भी थे।


आजम खान के खिलाफ खोला मोर्चा

आकाश, आजम और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज 43 मुकदमों में सीधे पक्षकार हैं। उन्होंने ही आजम के खिलाफ फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट का केस दर्ज करवाया था, जिसका फैसला आने के बाद आजम की सदस्यता समाप्त हो गई। आकाश छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं और आईआईए के लंबे समय तक चेयरमैन भी रहे हैं। बीजेपी ने आकाश सक्सेना को बीते विधानसभा चुनाव में रामपुर से टिकट दिया था। लेकिन आकाश को हार का सामना करना पड़ा और सपा नेता आजम खान ने जेल में रहते हुए ही रामपुर सीट से चुनाव जीत लिया।