• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP vs Congress: ‘भाजपा के राज में ही क्यों होते हैं आतंकी हमले’... रणदीप सुरजेवाला के बयान पर भड़की भाजपा

Randeep Singh Surjewala: कांग्रेस ने एक दिन पहले ही अपने नेताओं से कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले पर पार्टी लाइन से अलग जाकर बयान दें, लेकिन अब पार्टी के...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 29 Apr 2025 01:37:07 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Apr 2025 01:49:22 PM (IST)
BJP vs Congress: ‘भाजपा के राज में ही क्यों होते हैं आतंकी हमले’... रणदीप सुरजेवाला के बयान पर भड़की भाजपा
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सुरजेवाला ने भाजपा पर उठाए सवाल
  2. भाजपा के राज में हुए हमले गिनाए
  3. पीएम नरेंद्र मोदी पर भी कसा तंज

एजेंसी, बेंगलुरु (Randeep Singh Surjewala)। कांग्रेस नेता और प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा जब सत्ता में होती है, तभी देश में आतंकी हमले क्यों होते हैं? साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ संबंध कई बार उजागर हो चुके हैं।

सुरजेवाला ने अपना यह बयान एक्स पर पोस्ट किया। पढ़िए उनका पूरा बयान और देखिए वीडियो।

बीजेपी के नेताओं के संबंध ISI से: सुरजेवाला

  • कांग्रेस नेता ने कहा, बीजेपी और उग्रवाद का कहीं ना कहीं चोली दामन का साथ बन गया है। आज आम जनमानस सवाल पूछ रहा है कि जब देश पर हमला होता है तो बीजेपी की सरकार क्यों होती है?
  • उन्होंने कहा, ‘IC 814 को पाकिस्तानी उग्रवादियों ने अगवा किया तो क्या बीजेपी के नेता जवाब देंगे कि पाकिस्तानी उग्रवादियों मौलाना मसूद अजहर और बाकी सब उग्रवादियों को मेहमान बनकर कश्मीर की जेल से छुड़ाकर बीजेपी के विदेश मंत्री कंधार (अफगानिस्तान) क्यों छोड़ कर आए थे?’

  • ‘जब बीजेपी की सरकार थी तो इतनी कमजोर सरकारी होती है के देश की संसद तक पर हमला हो गया था। जब बीजेपी की सरकार थी तो पठानकोट एयरबेस पर पाकिस्तान से आए उग्रवादियों ने हमला किया और केवल एयरबेस पर नहीं हमारे पुलिस स्टेशन तक उड़ा दिए।

    पहलगाम में 26 लोगों की नृशंस हत्या से पूरा देश स्तब्ध है।

    इस पूरे मामले में केंद्र सरकार ने देश को गुमराह किया है।

    सर्वदलीय बैठक में श्रीमान अमित शाह जी ने कहा कि पहलगाम का बैंसरन ग्राउंड जून में खुलने की बजाय पहले खुल गया और सुरक्षा में चूक हो गई।

    इसके विपरीत पहलगाम के सभी… pic.twitter.com/FpitxQFlYl

    — Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) April 29, 2025

    ’
  • ‘उरी आर्मी बेस पर हमला हुआ तब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे। नरेंद्र मोदी जी जब प्रधानमंत्री थे तो पुलवामा सीधे-सीधे हमला हुआ था,उसमें हमारे सेना के काफिले को उड़ा दिया,उस समय प्रधानमंत्री जी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।’
  • ‘इस देश के 75 साल के इतिहास में अकेले माननीय नरेंद्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री है जो बगैर बुलाए दावत खाने पाकिस्तान गए थे और उसके बदले में हमें पठानकोट का उग्रवादी हमला गिफ्ट रिटर्न के तौर पर पाकिस्तान ने दिया था।’
  • ‘75 साल में बीजेपी अकेली ऐसी पार्टी है जिन्होंने पाकिस्तान की कुख्यात और बदनाम ISI को हिंदुस्तान बुलाया था अमित शाह जी तब भी गृहमंत्री थे मोदी जी तब भी प्रधानमंत्री थे। एक बार नहीं अनेको बार बीजेपी के नेताओं के संबंध ISI से मिले है।’

    बीजेपी और उग्रवाद का कहीं ना कहीं चोली दामन का साथ बन गया है।

    आज आम जनमानस सवाल पूछ रहा है कि जब देश पर हमला होता है तो बीजेपी की सरकार क्यों होती है?

    * IC 814 को पाकिस्तानी उग्रवादियों ने अगवा किया तो क्या बीजेपी के नेता जवाब देंगे कि पाकिस्तानी उग्रवादियों मौलाना मसूद अजहर और… pic.twitter.com/xUCapnDKEi

    — Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) April 29, 2025

  • भाजपा की प्रतिक्रिया

    भाजपा ने सुरजेवाला के बयान की आलोचना। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस वास्तव में लश्कर-ए-पाकिस्तान है। राहुल गांधी ने इशारा किया, तब यह पाकिस्तान की भाषा बोली जा रही है। पाकिस्तान को खुश करने के लिए कांग्रेस देश से गद्दारी कर रही है।

    LIVE: BJP National Spokesperson Shri @gauravbhatiabjp addresses press conference at BJP HQ, Delhi. https://t.co/SOWLGAgkNM

    — BJP (@BJP4India) April 29, 2025