
रामनगर। रक्षाबंधन पर अपने घर आई महिला के साथ एक युवक दारा 12 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 18 अगस्त को ग्राम गुलाबबाड़ी जिला मुरादाबाद निवासी मोनिका रक्षाबंधन पर मोहल्ला इंद्रा कॉलोनी स्थित घर आई थी।
19 अगस्त को वह अपने देवर के साथ वापस अपने घर मुरादाबाद जाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रही थी। जैसे ही देवर टिकट लेने के लिए गया तो वह लापता हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली।
बुधवार से अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर होंगे राहुल गांधी
महिला के भाई जितेंद्र का आरोप है कि उसे सलीम नाम का एक व्यक्ति नौकरी दिलाने के बहाने बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। रामनगर में ही मोहल्ला गूलरघट्टी में सलीम ने अपने घर में उसकी बहन को बंधक बनाया था।
इस दौरान उसने नशा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। परिजनों ने कोतवाली में सलीम नाम के व्यक्ति पर शक जताते हुए महिला को उसके चंगुल से छुड़ाने की मांग की।
पुलिस की मिलीभगत से चल रहा था रैकेट, हुआ भंडाफोड़
इस पर पुलिस ने 30 अगस्त की रात में महिला को सलीम के घर से बरामद कर लिया। महिला का सयुंक्त चिकित्साल में मेडिकल कराया गया है। अब पुलिस महिला के 164 के बयान दर्ज कराने की कार्यवाही कर रही है।