• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ration Card Rules: आपके पास भी है राशन कार्ड तो ध्यान दें… तुरंत कर लें यह काम, नहीं तो 1 जनवरी से कैंसिल होने का खतरा

भारत सरकार की फ्री राशन योजना में 1 जनवरी से बड़ा बदलाव होगा। राशन कार्ड धारकों को इससे प्रभावित होना पड़ेगा। यह योजना नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तह...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 30 Dec 2024 12:42:26 PM (IST)Updated Date: Mon, 30 Dec 2024 01:43:34 PM (IST)
Ration Card Rules: आपके पास भी है राशन कार्ड तो ध्यान दें… तुरंत कर लें यह काम, नहीं तो 1 जनवरी से कैंसिल होने का खतरा
राशन कार्ड में बदलाव से 80 करोड़ लोग होंगे प्रभावित। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. फ्री राशन योजना में 1 जनवरी से बदलाव।
  2. सभी राशन कार्ड धारक प्रभावित होंगे।
  3. 80 करोड़ लोग योजना का लाभ उठा रहे।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। भारत सरकार की कई सारी योजनाओं का लाभ देश के लोगों को मिलता है। इनमें से एक फ्री राशन की सुविधा भी है। भारत सरकार इस योजना को नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत चलाती है, जिसमें भारतीयों को फ्री में या कम कीमत पर राशन मिलता है।

फ्री राशन की सुविधा के लिए लोगों के पास राशन कार्ड होना जरूरी है, जिसको भारत सरकार जारी करती है। इसी को दिखाकर राशन डिपो से राशन लिया जा सकता है। इस योजना का लाभ देश के 80 करोड़ लोग ले रहे हैं। 1 जनवरी से राशन में बड़ा बदलाव होने वाला है, जिसका असर राशन कार्ड धारकों पर पड़ेगा। ऐसे में यह खबर आपके बहुत काम की है।


इन लोगों पर राशन कार्ड कैंसिल होने का खतरा

  • सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी को जरूरी कर दिया था। इसके लिए समय सीमा भी बढ़ा दी गई थी, क्योंकि कई लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराई थी। सरकार ने 31 दिसंबर 2024 तक की मोहलत राशन कार्ड धारकों को दी है। अभी कई ऐसे हैं, जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं कराई है। इनका 1 जनवरी 2025 तक राशन कार्ड कैंसिल हो जाएगा।
  • आपको बता दें कि सरकार ने यह नियम हर राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों के लिए बनाया है। ऐसे 31 दिसंबर 2024 तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया को सभी राशन कार्ड धारक पूरा कर लें, जिससे किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। 1 जनवरी 2025 से ई-केवाईसी न करवाने वाले के राशन कार्ड कैंसिल कर दिए जाएंगे।

ई-केवाईसी कराने का तरीका

  • राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराना बहुत ही आसान है। इसके लिए अपने नजदीकी राशन डिपो पर जाकर राशन कार्ड की ई-केवाईसी करा सकते हैं।
  • आपको अपने साथ आधार कार्ड लेकर जाना होगा। उसके बाद पोओएस मशीन पर अपना फिंगरप्रिंट देकर इस प्रक्रिया को पूरा करना होगा।आप मोबाइल से भी ई-केवाईसी करा सकते हैं।