• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेमंड कंपनी के विजयपत सिंघानिया का आरोप- बेटे ने पाई-पाई को मोहताज किया

रेमंड को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले 78 वर्षीय विजयपत सिंघानिया इन दिनों पाई-पाई को मोहताज हैं।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 10 Aug 2017 07:51:51 AM (IST)Updated Date: Thu, 10 Aug 2017 11:07:59 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रेमंड कंपनी के विजयपत सिंघानिया का आरोप- बेटे ने पाई-पाई को मोहताज किया

मुंबई। देश में कपड़े के क्षेत्र में खासा दखल रखने वाले ब्रांड रेमंड को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले 78 वर्षीय विजयपत सिंघानिया इन दिनों पाई-पाई को मोहताज हैं। जी हां, देश के सबसे अमीर परिवारों में शुमार सिंघानिया परिवार के मुखिया के वकील ने यह आरोप बॉम्बे हाईकोर्ट में बेटे गौतम पर लगाया है।

मालूम हो कि रेमंड का कारोबार करीब तीन हजार करोड़ रुपए का है। वकील के जरिये विजयपत सिंघानिया ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा गौतम रेमंड लिमिटेड को अपनी व्यक्तिगत जागीर की तरह चला रहा है। विजयपत इन दिनों दक्षिण मुंबई स्थित ग्रांड पराडी सोसाइटी में किराए के रो हाउस में रह रहे हैं।


पिछले दिनों उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर मालाबार हिल स्थित पुनर्विकसित 36 मंजिला जेके हाउस में डुप्लेक्स का कब्जा मांगा है। इसके बाद बुधवार को सिंघानिया के वकील ने कोर्ट को बताया कि विजयपत किस तरह पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं।

एक हजार करोड़ की संपत्ति कर दी बेटे के नाम

बॉम्बे हाई कोर्ट में सिंघानिया के वकील दिनयार मेडन ने बताया है कि सिंघानिया ने सारी संपत्ति अपने बेटे के नाम कर दी। सिंघानिया ने कंपनी में अपने सारे शेयर अपने बेटे के हिस्से में दे दिए थे। इन शेयरों की कीमत 1000 करोड़ रुपए के करीब थी। अब गौतम ने उन्हें बेसहारा छोड़ दिया है। यहां तक कि उनकी गाड़ी और ड्राइवर भी छीन लिए गए हैं।

सभी पक्षों ने लगा रखी है याचिका

1960 में बना जेके हाउस 14 मंजिला इमारत है। इसमें चार डुप्लेक्स 2007 में रेमंड की आनुषंगिक इकाई पशमिना होल्डिंग्स को दे दिए गए थे। कंपनी ने इनका फिर से विकास करवाया। विजयपत सिंघानिया और गौतम के बीच हुए समझौते के मुताबिक, वीणादेवी (विजयपत के भाई अजयपत की विधवा), वीणा के बेटों अनंत व अक्षयपत में से प्रत्येक को 5185 वर्गफीट के डुप्लेक्स मिलना थे।

अपार्टमेंट में अपने हिस्से के लिए वीणादेवी और अनंत ने पहले से ही एक संयुक्त याचिका दायर की हुई है। वहीं अक्षयपत ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक अलग याचिका दायर की है।

विजयपत का सफर

- दिसंबर 2005 से दिसंबर 2006 तक मुंबई के मानद मेयर (शेरिफ) रहे।

- 67 साल की उम्र में सबसे अधिक ऊंचाई पर हॉट एयर बैलून उड़ाया।

- पद्मभूषण से अलंकृत।

- 1998 में ब्रिटेन से भारत तक अकेल माइक्रोलाइट विमान उड़ाकर लाए।

- 1994 में 24 दिन में 34 हजार किमी की उड़ान पूरी की।

- एयरफोर्स ने कमोडोर की मानद उपाधि से नवाजा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।