
नई दिल्ली। 'रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अपनी द्वैमासिक मौद्रिक समीक्षा में ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। केंद्रीय बैंक ने रीपो रेट में भी कोई बदलाव नहीं किया है और उसे यथावत 6.50 फीसद रखा है। आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने महंगाई बढ़ने की आशंका को इस फैसले की वजह बताया।
वहीं, अपने दूसरे कार्यकाल को लेकर आरबीआई गवर्नर ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह मीडिया के मजे खत्म करने की क्रूरता नहीं कर सकते। दरअसल, उनका कार्यकाल सितंबर में खत्म हो रहा है। राजन की अच्छी दूरदृष्टिता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेता उन्हें दूसरा कार्यकाल देने के पक्ष में हैं।
स्टार्टअप की दुनिया में ये हैं भारत के बड़े नाम, ऐसे मिली सफलता
वहीं, सुब्रमण्यम स्वामी सहित कुछ नेता राजन को कार्यकाल के पहले ही पद से हटाए जाने की मांग करते रहे हैं। ऐसे में जब राजन से उनके दूसरे कार्यकाल को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वह मीडिया का मजा खत्म नहीं करना चाहते।
उन्होंने कहा कि मेरे दूसरे कार्यकाल को लेकर सरकार के साथ मेरी बीच बातचीत के बाद ही फैसला लिया जाएगा। इस संबंध में प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को फैसला लेना है। उन्होंने कहा कि हमें भी पता है कि चिट्ठियां लिखी गई हैं और मीडिया में भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन मेरे हिसाब से यह कोई खबर नहीं है।
140 घंटे में मोदी कर रहे हैं पांच देशों का तूफानी दौरा
ऐसी खबरें भी है कि राजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि वह सितंबर में तीन साल का अपना कार्यकाल खत्म होने के बाद उसे आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। इसके बजाय वह वापस यूनाइटेड स्टेट्स जाना चाहते हैं।
राजन ने अपनी नीति स्पष्ट करते हुए कहा कि महंगाई बढ़ने की आशंका के कारण रेट कट नहीं किया गया है। हालांकि, यदि इस साल मॉनसून अच्छा रहा, तो भविष्य में ब्याज दरों में कमी की जा सकती है। गवर्नर ने कहा कि कच्चे तेल के दामों में वृद्धि और 7वें वेतन आयोग कि सिफारिशें लागू होने से महंगाई बढ़ने का जोखिम है।