• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Red Alert for Heatwave: बंगाल, ओडिशा सहित इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, दिल्ली में पारा 42 के पार

मौसम विभाग ने कहा है कि 30 अप्रैल तक गंगीय पश्चिम बंगाल के कई स्थानों पर, ओडिशा के कुछ हिस्सों में और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में ह...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 27 Apr 2024 07:40:44 AM (IST)Updated Date: Sat, 27 Apr 2024 08:21:56 AM (IST)
Red Alert for Heatwave: बंगाल, ओडिशा सहित इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, दिल्ली में पारा 42 के पार
आगामी 4 दिनों में बिहार, झारखंड, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति निर्मित होगी।

HighLights

  1. 30 अप्रैल तक देश के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।
  2. IMD ने 30 अप्रैल तक देश के पूर्वी और दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में बारिश की भविष्यवाणी की है।
  3. मौसम विभाग ने 27 से 29 अप्रैल तक महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़ जिलों और मुंबई के कुछ हिस्सों के लिए हीटवेव अलर्ट भी जारी किया है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 अप्रैल तक देश के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। साथ ही IMD ने 30 अप्रैल तक देश के पूर्वी और दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में बारिश की भविष्यवाणी की है।

इन राज्यों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा है कि 30 अप्रैल तक गंगीय पश्चिम बंगाल के कई स्थानों पर, ओडिशा के कुछ हिस्सों में और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है। इसके अलावा आगामी 4 दिनों में बिहार, झारखंड, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति निर्मित होगी।


naidunia_image

मुंबई के ठाणे में लू की चेतावनी

इन राज्यों के अलावा मौसम विभाग ने 27 से 29 अप्रैल तक महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़ जिलों और मुंबई के कुछ हिस्सों के लिए हीटवेव अलर्ट भी जारी किया है। 27 और 28 अप्रैल को तापमान चरम पर पहुंचने की संभावना है। गौरतलब है कि गुरुवार को महाराष्ट्र के जलगांव शहर में तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह क्षेत्र का सर्वाधिक अधिकतम तापमान था।

दिल्ली में पड़ रही रिकॉर्ड गर्मी

इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस सीजन में पहली बार गर्मी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही शाम के वक्त आंधी के साथ हल्की बारिश होने से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने शनिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, दक्षिणी ईरान और पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव चक्रवाती सक्रिय है। इस कारण से पश्चिमी राजस्थान पर भी एक चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव है। इन्ही मौसमी गतिविधियों के कारण दिल्ली में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो रही है।