• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महागठबंधन में दरार, जानिए ममता की रैली में कौन-कौन बड़े नेता नहीं पहुंचेंगे

ममता बनर्जी ने कहा है कि इस रैली में 20 विपक्षी नेता शामिल हो रहे हैं।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 16 Jan 2019 12:02:43 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Jan 2019 12:23:55 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
महागठबंधन में दरार, जानिए ममता की रैली में कौन-कौन बड़े नेता नहीं पहुंचेंगे

नई दिल्ली। भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाने के लिए कई बार अलग-अलग मंचों से आवाज उठती है, लेकिन नेताओं के साथ में नहीं आने की वजह से महागठबंधन सिर्फ अटकलों तक ही सीमित रह जाता है। यूपी और बिहार के बाद अब बंगाल में भी महागठबंधन की हवा निकल गई है।

दरअसल, 19 जनवरी को कोलकाता में मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी एक महारैली करने जा रही हैं। इस रैली में पहले यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और बसपा सुप्रीमो मायावती के आने की चर्चा हो रही थी। मगर, दोनों ने ही ममता की रैली में जाने की सहमति नहीं दी है।


कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से ममता बनर्जी ने कांग्रेस मुख्‍यमंत्र‍ियों के शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बनाई उससे कांग्रेस आलाकमान खुश नहीं है। हालांकि, ममता चाहती थीं कि उनकी इस रैली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी शामिल हों।

अब तृणमूल कांग्रेस की इस रैली में कांग्रेस सांसद मल्‍ल‍िकार्जुन खड़गे शामिल हो सकते हैं। खुद ममता बनर्जी ने इसकी तस्‍दीक की है। इस रैली के जरिए ममता बनर्जी अपनी ताकत बंगाल से लेकर दिल्‍ली तक दिखाना चाहती हैं। लेकिन इससे कांग्रेस की एक तरह से दूरी दिखाना इस पर कई सवाल खड़े कर रही है।

इससे पहले बंगाल कांग्रेस के नेता भी नहीं चाहते थे कि राहुल या सोनिया इस रैली में शामिल हों। वह चाहते थे कि राहुल गांधी खुद अपनी रैली करें।

मायावती भी बना रही दूरी

अब इस रैली से मायावती भी दूरी बना रही हैं। हालांकि, अभी तक इसके कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। न ही ये पता चला है कि इस रैली में उनका कोई प्रतिनिधि शामिल होगा या नहीं। हाल ही में उन्होंने समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव के साथ हाथ मिलाया है। उधर, ममता बनर्जी ने कहा है कि इस रैली में 20 विपक्षी नेता शामिल हो रहे हैं।

ये नेता आ सकते हैं रैली में

ममता की रैली में एचडी देवेगौड़ा, कुमारस्‍वामी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, तेजस्‍वी यादव, शरद पवार, बदरुद्दीन अजमल, एमके स्‍टालिन, अरुण शौरी, चंद्रबाबू नायडू, अजित सिंह, जयंत चौधरी, फारुख अब्‍दुल्‍ला, उमर अब्‍दुल्‍ला, शत्रुघ्‍न सिन्‍हा, बाबूलाल मरांडी, यशवंत सिन्‍हा, हार्दिक पटेल, जिग्‍नेश मेवाणी शामिल हो सकते हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।