
पटना। बिहार में अब 'मैंगो पॉलिटिक्स' शुरू हो गई है। आज बिहार विधानसभा में जारी मानसून सत्र के दौरान सदस्यों को आम की टोकरी और आम के पौधे बांटे गए। इसके पीछे मकसद सभी को पेड़ लगाने के लिए जागरुक करना था लेकिन इस कवायद के साथ ही सियासत गरमा गई है। आरजेडी विधायकों ने जहां आम की टोकनी और पौधे लेने से मना कर दिया। वहीं आरजेडी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रहीं राबड़ी देवी ने इस मामले को लेकर जेडीयू-भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
राबड़ी देवी ने बिहार सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ प्रदेश में गरीब लोग मर रहे हैं वहीं सरकार आम खा रही है। उन्होंने यहां तक कहा कि जो आम आएगा उन्हें गरीब बच्चों की हाय लगेगी।
वहीं दूसरी ओर बिहार के मंत्री श्याम रजक ने इस पूरी कवायद पर कहा कि 'इन दिनों पर्यावरण बेहद खतरनाक स्थिति में है। आम के पौधे वितरित कर लोगो को ज्यादा पेड़ लगाने का संदेश देने की कोशिश है, जिससे इस समस्या का समाधान हो सके।'
Patna: Mangoes & mango saplings distributed at Bihar assembly; Bihar Minister Shyam Rajak says, "the environment is in danger these days. Mango saplings are a way to ask people to plant more trees so that the problem can be solved." pic.twitter.com/WfuE3Txx0d
— ANI (@ANI) July 3, 2019
बता दें कि हाल ही में बिहार में चमकी बुखार की वजह से सैकड़ों बच्चों की मौत हुई है। इस मामले में सरकार की बड़ी नाकामी सामने आई थी। इस मामले पर जनहित याचिका दायर होने पर सरकार को जवाब देना पड़ रहा है। इसी बीच एक बार फिर विपक्ष द्वारा एक नया मुद्दा उठाने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमाती दिखाई दे रही है।