
गिरिडीह। पांच सौ और एक हजार रुपए के पुराने नोट बंद होने के बाद काले धन रखने वाले खौफजदा हैं। घबराए लोग कालाधन इधर-उधर करना शुरू कर दिए हैं। शनिवार की सुबह दस बजे एक ऐसा ही नजारा झारखंड के गिरिडीह शहर के स्टेशन रोड स्थित आजाद नगर में देखने को मिला।
कुछ लोगों ने वहां गहरे नाले में हजार-पांच सौ के नोट बहते देखे। उसमें कई नोट अधजले भी थे। लोगों में उसे पाने के लिए अफरातफरी मच गई। लोग गंदे नाले में उतर कर नोट उठाने लगे। अचानक वहां भीड़ बढ़ती देख किसी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
नोट बदलने पहुंचे फौजी को पुलिस बर्बरता से पीटा
तुरंत मीडियावाले और नगर थाना के पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। पुलिस को देख लोग इधर-उघर भागने लगे।लोगों का कहना था कि ये नोट बहुत पहले से बह रहे थे। जिसके हाथ जितने नोट लगे, वो लेकर भाग खड़ा हुआ, जबकि बाकी नोट पानी में बहकर दूर चले गए।
नगर थाना प्रभारी बीरेंद्र राम ने कहा कि जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची थी, लेकिन तब तक सारे नोट समाप्त हो चुके थे। नोटों के टुकड़ों को देखकर इस बात का अंदाजा जरूर लगा कि वे पुराने पर असली नोट ही थे।