• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

11 मई तक बदला बैंक से पैसे निकालने का नियम, खाते का नंबर देखकर मिलेगी अनुमति, अपना Bank Account Number चेक करें

11 मई तक के लिए बैंकों से पैसे निकालने के नियम में बड़ा बदलाव किया गया है। अब आप अपने बैंक खाते के नंबर के आधार पर ही पैसा निकाल सकेंगे। जानिये आपका टर्न कब आता है।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sun, 03 May 2020 06:27:29 PM (IST)Updated Date: Wed, 06 May 2020 12:20:26 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
11 मई तक बदला बैंक से पैसे निकालने का नियम, खाते का नंबर देखकर मिलेगी अनुमति, अपना Bank Account Number चेक करें

11 मई, सोमवार तक के लिए तक बैंकों से पैसे निकालने का नियम बदला गया है। लॉकडाउन के चलते यह अहम बदलाव किया गया है। इसके चलते अब आप तभी पैसा निकाल सकेंगे जब आपके बैंक खाते के नंबर का आखिरी अंक, अनुमति प्राप्‍त तारीख से मेल खाता है तो, अन्‍यथा आप पैसे नहीं निकाल सकेंगे। इंडियन बैंक एसोसिएशन ने लॉकडाउन के दौरान बैंकों से पैसे निकालने के लिए नए नियम बनाए हैं। एसोसिएशन ने सभी बैंक ग्राहकों से अनुरोध किया है वे अधिक संख्‍या में एक साथ बैंक ना पहुंचे। एसोसिएशन की पूरी कोशिश है कि ग्राहक कम से कम संख्‍या में बैंक तक जाएं और उनके सारे काम इलेक्‍ट्रानिक ट्रांजेक्‍शन से पूरे हों।

यह है नया नियम

भीड़ जमा होने से रेाकने के लिए और सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करने के लिए अब बैंकों ने पैसे निकालने के लिए कुछ तारीखें तय की हैं। यह व्‍यवस्‍था खाताधारक के बैंक खाते के आखिरी डिजिट के आधार पर तय की गई है। इस नए नियम के तहत बैंक खाताधारक अपने खातों के आखिरी अंक के आधार पर तय तारीख पर ही पैसा निकाल सकेंगे। हालांकि यह व्‍यवस्‍था फिलहाल केवल 11 मई तक के लिए ही लागू है। इसके बाद खाता नंबर पर तारीखों व अंकों की पाबंदी हटा ली जाएगी और उसके बाद कोई भी व्‍यक्ति किसी भी दिन पैसे निकाल सकेगा। यानी इसे बैंकिंंग का ऑड ईवन Odd Even सिस्‍टम कहा जा सकता है।


जानिये किस दिन कितने पैसोंं को निकालने की अनुमति

वे बैंक खाताधारक जिनके खाते नंबर का आखिरी डिजिट 0 से 1 के बीच है, वे 4 मई, सोमवार को पैसे निकाल सकेंगे। इसी तरह वे बैंक ग्राहक जिनके खाते नंबर की आखिरी संख्‍या 2 और 3 है, वे बैंकों से 5 मई, मंगलवार को पैसे निकालने के हकदार होंगे। इसी क्रम में खाते क्रमांक में 4 और 5 की आखिरी डिजिट वाले ग्राहक 6 मई, बुधवार को पैसे निकाल सकेंगे। जिन ग्राहकों के बैंक खाते के नंबर के आखिरी अंक 6 और 7 हैं, वे 8 मई को पैसे निकाल सकेंगे और 8 एवं 9 की आखिरी डिजिट वाले खाताधारक अपने बैंक खाते में 11 मई को पैसों की निकासी कर सकेंगे।

PM गरीब कल्याण पैकेज के तहत PMJDY के महिला खाता धारकों को Rs.500 की मई माह की किश्त को निकालने से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें। कृपया देखिये और शेयर कीजिए। @PMOIndia @FinMinIndia @PIB_India @MIB_India pic.twitter.com/TLqzZjJFkg

— DFS (@DFS_India) May 5, 2020

इसलिए लिया गया ऐसा फैसला

इस तरह की व्‍यवस्‍था बनाए जाने के पीछे यह कारण है कि बीते माह अप्रैल में बड़ी संख्‍या में लोग बैकों में पैसे निकालने पहुंच गए थे। वे बैंक परिसर में और बाहर भी लंबी कतारों में खड़े थे। ऐसे में कई बार सोशल डिस्‍टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं हो पाया। आखिरकार इंडियन बैंक एसोसिएशन ने इस तरह की व्‍यवस्‍था बनाई। एसोसिएशन ने सभी ग्राहकों से अपील की है कि वे किसी भी एटीएम से पैसे निकालें। ऐसा करने पर कोई एक्‍स्‍ट्रा चार्ज नहीं लगेगा।

प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण योजना के 500 रुपए खाते में

इसके अलावा प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण योजना के 500 रुपए महिलाओं के बैंक खातों में सरकार द्वारा जमा किए जा रहे हैं। बैंकों ने सलाह दी है कि किसी भी हालत में भीड़ में आने की जरूरत नहीं है। बैंकों व खातों में रखा पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है। अप्रैल माह की किश्‍त महिलाओं के खातों में डाल दी र्ग है और मई महीने की किश्‍त के भुगतान की प्रक्रिया अभी जारी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।