• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sambhal News: यूपी के संभल में मस्जिद सर्वे के दौरान पत्थरबाजी, आगजनी… 2 की मौत, हवाई फायरिंग के बाद पुलिस ने सर्वे टीम को निकाला

उत्तर प्रदेश के संभल में रविवार सुबह भारी हंगामा हो गया। यहां कोर्ट के आदेश के बाद टीम मस्जिद का सर्वे करने पहुंची थी। सर्वे का काम शुरू ही हुआ था कि ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 24 Nov 2024 09:27:05 AM (IST)Updated Date: Sun, 24 Nov 2024 02:12:43 PM (IST)
Sambhal News: यूपी के संभल में मस्जिद सर्वे के दौरान पत्थरबाजी, आगजनी… 2 की मौत, हवाई फायरिंग के बाद पुलिस ने सर्वे टीम को निकाला
मस्जिद से सटी संकरी गलियों में पत्थरबाजी की गई।

HighLights

  1. कोर्ट में चल रहा जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर केस
  2. सुबह 7.30 बजे सर्वे के लिए पहुंचे थे एडवोकेट कमिश्नर
  3. 10 बजे पूरा कर लिया गया सर्वे, अब रिपोर्ट पेश होगी

ब्यूरो, संभल (Jama Masjid Harihar Mandir Case)। उत्तर प्रदेश के संभल में कोर्ट के आदेश के बाद रविवार सुबह सर्वे टीम पहुंची। जब अंदर सर्वे चल रहा था, तब बाहर गलियों में भारी संख्या में लोग जमा हो गए।

नारेबाजी के बीच लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिसबल ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस छोड़ी। हवाई फायर भी किया गया। काफी देर तक हालात तनावपूर्ण रहे।

अधिकारियों के मुताबिक, पथराव होने पर पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस फोर्स ने उग्र लोगों को दौड़ाया। इस बीच वाहनों में भी आग लगा दी गई। आसपास के जिलों से फोर्स बुलाई गई। फायरिंग और पथराव में 2 युवकों की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संभल के हालात पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने डीजीपी प्रशांत कुमार से जानकारी ली और उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

naidunia_image

संभल जामा मस्जिद - हरिहर मंदिर केस: सर्वे टीम ने लगाए जय श्रीराम के नारे

  • इससे पहले 19 नवंबर को भी सर्वे हुआ था। तब रात में सर्वे टीम पहुंची थी और मस्जिद के अंदरूनी इलाके का सर्वे हुआ था। इसके बाद बाहरी हिस्से के सर्वे के लिए 24 नवंबर का दिन तय हुआ था।

  • रविवार को दोनों पक्षों की सहमति के बाद टीम मस्जिद में पहुंची। नमाजियों को परेशानी न हो, इसलिए सुबह की नमाज के बाद 7.30 बजे का समय चुना गया, लेकिन सर्वे के दौरान कुछ लोगों ने हंंगामा कर दिया।
  • पुलिस ने कुछ युवकों को गिरफ्तार किया है। हंगामे के बीच फिलहाल सर्वे रोक दिया गया। प्रशासन की कोशिश थी कि हालात सामान्य हों, उसके बाद ही सर्वे शुरू होगा। 29 नवंबर तक सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में पेश होना है।
  • हालांकि हालात सामान्य नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने कॉरिडोर बनाकर सर्वे टीम को बाहर निकाला। एडवोकेट विष्णु शंकर जैन भी सर्वे टीम का हिस्सा रहे। बाहर निकलते समय सर्वे टीम में मौजूद लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए।
  • naidunia_image

    सर्वे टीम की सुरक्षा बनी चुनौती

    पुलिस के सामने सर्वे टीम को सुरक्षित बाहर निकालने की चुनौती था। यह मस्जिद एक ऊंचे टीले पर है, जिसके चारों तरफ संकरी गलियां हैं। एक तरह हिंदू आबादी है, तो दूसरा हिस्सा मुस्लिम बहुल है। मुस्लिम बहुल इलाकों से लगातार पत्थर बरस रहे थे।

    naidunia_image

    पहले से अलर्ट थी पुलिस

    रविवार के सर्वे से पहले शुक्रवार को भी यहां हालात तनावपूर्ण थे। सर्वे की खबर के बाद लोगों में गुस्सा था। सोशल मीडिया पर अपील कर जुमे की नमाज के लिए जामा मस्जिद पर एकत्र होने का आह्वान किया गया था।

    अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तो भारी बल तैनात कर दिया गया। आज भी भारी बल होने के कारण हालात को तत्काल काबू कर लिया गया।

    संभल में पुलिस शांति की अपील कर रही है। बाद में ये मत कहना कि खदेड़ने से पहले समझाया नहीं।

    क्योंकि तब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत..#SambhalJamaMasjid #sambhal #YogiAdityanath @BJP4UP #ElectionResults #UPByElectionResults #UPByElections pic.twitter.com/mIzMmBpZ7Y

    — Nation First 🇨🇮 (@ARAVUkd) November 24, 2024

    एडवोकेट कमिश्नर रमेश राघव के नेतृत्व में सर्वे

    यह सर्वे एडवोकेट कमिश्नर रमेश राघव की अगुवाई में हो रहा है। 19 नवंबर को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) कोर्ट में मस्जिद के हरिहर मंदिर होने का दावा किया गया था।

    इसके बाद कोर्ट ने सर्वे का आदेश दिया था। उसी दिन शाम को मस्जिद में वीडियोग्राफी कराई गई थी। रविवार को एडवोकेट कमिश्नर के साथ डीएम और एसपी भी मौजूद रहे।

    "Don't ruin you future by falling into politician's trap," Sambhal SP Krishan Bishnoi makes appeal to young men pelting stone at the police. The situation spiralled into a major law & order issue after a protest against a court ordered survey of Shahi Jama Masjid turned awry… pic.twitter.com/obtdps8OsV

    — Piyush Rai (@Benarasiyaa) November 24, 2024