
नई दिल्ली। यदि आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के खाताधारक हैं तो यह खबर आपके लिए है। बैंक ने मनी ट्रांसफर सर्विस आईएमपीएस यानी इमिजिएट पेमेंट सर्विस पर लगाए जाने वाले शुल्क में बदलाव किया है। नई व्यवस्ता के मुताबिक, 1000 रुपए तक का आईएमपीएस निःशुल्क रहेगा। एसबीआई ने ट्विटर पर यह जानकारी दी है।
1000 से 1 लाख तक के आईएमपीएस ट्रांसफर पर अब 5 रुपए चार्ज लगेगा। वहीं 1 लाख रुपए से दो लाख रुपए तक के ट्रांसफर के लिए 15 रुपए शुल्क रखा गया है। इन शुक्ल में जीएसटी भी शामिल हैं।
मालूम हो, आईएमपीएस सेवा का उपयोग करते हुए मोबाइल फोन या इंटरनेट बैंकिंग से ट्रांसफर किया जा सकता है। यह सेवा छुट्टियों समेत 24x7 उपलब्ध है।
NEFT और RTGS भी हुए सस्ते
साथ ही बैंक ने दूसरी मनी ट्रांसफर सेवाओं- NEFT और RTGS ट्रांजेक्शन के शुल्क भी कम कर दिए हैं। बैंक का कहना है कि डिजिटल ट्रांसजेक्शन को प्रमोट करने के लिए ऑनलाइन मनी ट्रांसफर सेवाओं के शुल्क घटाए गए हैं।
इससे पहले NEFT के जरिए 10,000 रुपए तक ट्रांसफर करने पर 2 रुपए चार्ज लगता था। अब इसे घटाकर 1 रुपया कर दिया गया है। इसमें 18 फीसदी जीएसटी भी शामिल है। वहीं 10,000 रुपए से 1 लाख रुपए तक NEFT ट्रांसफर के लिए शुल्क 4 रुपए से घटाकर 2 रुपए कर दिया गया है।
आधी रात को GST
इस साल का सबसे बड़ा बदलाव और आर्थिक सुधार जीएसटी रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रात ठीक 12 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में घंटा बजाकर जीएसटी लागू कर दिया। इसके साथ ही एक देश एक टैक्स का सपना भी साकार हो गया। जीएसटी के लागू होते ही वैट, सेवा कर और केंद्रीय उत्पाद शुल्क जैसे केंद्र और राज्यों के 17 कर समाप्त हो गए।
2017-07-01,
कार लोन प्रोसेसिंग पर छूट
त्योहारों के सीजन में कार, गोल्ड और पर्सनल लोन सस्ता किया गया। भारतीय स्टेट बैंक ने ऐसे लोन की प्रोसेसिंग फीस में 100 फीसदी तक छूट दी। 31 अक्टूबर तक गोल्ड लोन लेने पर प्रोसेसिंग फीस में 50 फीसदी छूट दी गई।
2017-08-22,
होम लोन सस्ता
इस साल सरकारी सहित कई निजी बैंकों ने होम लोन की ब्याज दरें घटाकर लोन सस्ता कर दिया। एसबीआई ने 30 लाख रुपए तक के होम लोन के लिए ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की। एचडीएफसी ने होम लोन की दरों में 0.45 फीसदी की कटौती कर दी। आईसीआईसीआई ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी कटौती की। पंजाब नेशनल बैंक ने फंड की मार्जिनल कॉस्ट आधारित उधारी दर 0.25 फीसद तक घटाई। कैनरा बैंक ने भी बचत खातों पर ब्याज दर घटा दी।
2017-08-22,
बैंक खातों को आधार से जोड़ने की तारीख बढ़ी
साल के अंत तक लोगों को राहत भरी खबर मिली कि बैंक खातों को आधार व पैन से जोड़ने की आखिरी तारीख केंद्र सरकार ने फिर आगे बढ़ा दी है। अब 31 मार्च 2018 तक ऐसा किया जा सकेगा। इससे पहले सरकार ने इसके लिए 31 दिसंबर 2017 आखिरी तारीख तय की थी।
2017-12-13,
आधार-पैन लिंक करने की नई डेडलाइन
आधार-पैन लिंक करने की नई डेडलाइन 31 मार्च 2018 कर दी गई है। अभी तक यह माना जा रहा था कि आधार-पैन लिंकिंग की डेडलाइन को बढ़ाया जा सकता है। इससे पहले आधार-पैन लिंकिंग की आखिरी डेडलाइन 31 दिसंबर 2017 निर्धारित की गई थी।
2017-12-08,
IMPS चार्जेस में कटौती
डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए एसबीआई ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए आईएमपीएस चार्जेस में कटौती कर दी। यह कटौती 80 प्रतिशत तक की गई। नेट बैंकिंग के दौरान आईएमपीएस सर्विस के तहत एक हजार रुपये तक का फंड ट्रांसफर करने में किसी तरह का कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा। वहीं, 1001 से 10 हजार रुपये तक के फंड ट्रांस्फर करने में अब महज एक रुपये ही शुल्क चुकाना होगा। 10 हजार एक से एक लाख रुपये तक के फंड का ट्रांस्फर करने पर केवल दो रुपये का शुल्क लगेगा और एक लाख एक रुपये से दो लाख रुपये तक के ट्रांस्फर करने पर मात्र 3 रुपये शुल्क लगाया जाएगा।
2017-10-25,
SBI ने घटाई न्यूनतम बैलेंस लिमिट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मिनिमम मंथली एवरेज बैलेंस लिमिट को कम कर दिया। इससे पहले यह लिमिट 5,000 रुपए थी। यह नया नियम 1 अक्टूबर से प्रभावी हुआ। बैंक ने बताया कि उसने फैसला किया है कि मेट्रो शहरों में मिनिमम एवरेज बैलेंस को घटाकर 3,000 रुपए कर दिया जाए।
2017-09-25,
भीम ऐप से रेल टिकट बुकिंग
'भीम' ऐप या 'यूपीआई' से ट्रेन टिकट बुक कराने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेलवे ने एक लकी ड्रा योजना की शुरुआत की। इसके तहत हर महीने पांच भाग्यशाली विजेताओं को यात्रा का पूरा पैसा वापस मिलेगा। एक दिसंबर से शुरू हुई यह योजना 31 मार्च तक चलेगी। इसके लिए किसी भी यात्री को अतिरिक्त शुल्क देने की जरूरत नहीं है।
2017-09-05,
तेजस पटरियों पर
मई में तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने देश की सबसे अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सेमी हाई स्पीड ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को मुंबई के दादर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये रवाना किया। इसके पहले सफर पर जाने वालों में चेयरकार के 419 और एक्जीक्यूटिव क्लास के 31 यात्री थे। प्रत्येक कोच में चाय और कॉफी की वेंडिंग मशीनों के अलावा जलपान की मेज की भी व्यवस्था थी। इसकी रफ्तार 130 किमी प्रति घंटा है। सीटें विमान की बिजनेस क्लास सीटों की तरह बेहद आरामदेह है। दरवाजे पूरी तरह स्वचालित, रोशनी के लिए एईडी, वाईफाई और सीसीटीवी कैमरे, पानी की टैप सेंसर युक्त और हैंड ड्रायर, बायो वैक्यूम टॉयलेट, स्मोक एंड फायर डिटेक्शन सिस्टम से लैस और जीपीएस आधारित इन्फॉरमेशन डिस्प्ले सिस्टम आदि इसकी खासियतें हैं।
2017-05-22,
पेट्रोल के दामों में रोज बदलाव
जीएसटी की तरह यह भी साल का ऐसा अहम फैसला था जिससे उपभोक्ताओं के जीवन पर असर पड़ा। 16 जून से पेट्रोल-डीजल के दामों में हर रोज बदलाव शुरू हुआ। कारण बताया गया कि इस फैसले से तेल कंपनियां रिटेल प्राइस को कच्चे तेल की कीमतों के आसपास रख सकेंगी। साथ ही इससे घाटा कम करने में भी मदद मिलेगी। हालांकि दाम कम ही दिन घटे।
2017-06-16