
एजेंसी, नई दिल्ली। Security Breach in Lok Sabha। संसद पर हमले की बरसी के मौके पर आज एक बार फिर सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। आज लोकसभा की कार्यवाही की दौरान अचानक दर्शक दीर्घा से 2 लोग विजिटर्स गैलरी से कूद गए और स्मोक गन का इस्तेमाल करने लगे। स्मोक गन से पीले रंग का धुआं निकल रहा था और बारूदी गंध आ रही है। ऐसे माहौल में संसद में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना ने 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हमले की याद को ताजा कर दिया। साल 2001 में संसद पर हुए हमले में 9 जवान शहीद हो गए थे।
स्पीकर के रूप में अध्यक्षता कर रहे भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि ''निश्चित रूप से संसद की सुरक्षा में कोई खामी है। जब पहला व्यक्ति नीचे आया तो हमें लगा कि वह गिर गया होगा, लेकिन जब दूसरा व्यक्ति नीचे आने लगा तो हम सभी सतर्क हो गए। शख्स ने अपना जूता खोलकर कुछ बाहर निकालने की कोशिश की, जिसके बाद धुआं निकला। इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्पीकर और जिम्मेदार लोग इस पर फैसला लेंगे। जब यह सब हुआ तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी सदन में पहुंचे।
#WATCH सदन में सुरक्षा चूक पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ''शून्यकाल के दौरान हुई घटना की लोकसभा अपने स्तर पर संपूर्ण जांच कर रही है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस को भी जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। प्राथमिक जांच के अनुसार यह सिर्फ साधारण धुआं था इसलिए यह धुआं चिंता का विषय नहीं… pic.twitter.com/trKaCIGu8h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2023
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि अंदर कूदने वालों युवकों का संबंध किसी से है या नहीं। इस मामले में अलग-अलग एजेंसियों पूछताछ कर सकती है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट भवन के सामने दो प्रदर्शनकारियों, एक पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया है, जो रंग-बिरंगा धुआं छोड़ने वाली सामग्री के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। जब वे नीचे कूदे तो लोकसभा में पीछे की बेंचें खाली पड़ी थीं, इसलिए वे पकड़े गए। जब ये घटना हुई, उस दौरान सदन में दो मंत्री भी मौजूद थे।