Kalindi Kunj से फरीदाबाद, जैतपुर वाला रास्ता खुलने की सूचना को DCP ने बताया अफवाह
Shaheen Bagh Protest : यह रास्ता महामाया ब्रिज से होता हुआ दिल्ली और फरीदाबाद जाता है। यह रास्ता 15 दिसंबर से बंद था।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 21 Feb 2020 11:52:35 AM (IST)
Updated Date: Fri, 21 Feb 2020 02:28:08 PM (IST)
Shaheen Bagh Protest : नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाद में 2 महीनों से ज्यादा समय से जारी धरना प्रदर्शन को खत्म करने की कवायद जारी है। इस बीच, खबर है कि नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को कालिंदी कुंज से फरीदाबाद और जैतपुर जाने वाले रास्ते से बैरिकेट्स हटा दिए हैं। यह रास्ता महामाया ब्रिज से होता हुआ दिल्ली और फरीदाबाद जाता है। यह रास्ता 15 दिसंबर से बंद था। यानी 65वें दिन यह रास्ता खुला है। इससे उन हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है, जिन्हें यह रास्ता बंद होने के कारण लंंबा रास्त तय करना पड़ रहा है।
हालांकि डीसीपी ट्रैफिक गौत्तमबुद्ध नगर राजेश एस ने बताया है कि रास्ता खोले जाने की बात गलत है। कालिंदी कुंज मार्ग अभी भी बंद है। सिर्फ एम्बुलेंस और चुनिंदा वाहनों को जाने की अनुमति दी गई है। पुलिस ने कोई बैरिकेड नहीं हटाए हैं। दिल्ली पुलिस से अनुमति मिलने के बाद ही रास्ता खोला जायेगा। Updating....