
Shahid Afridi on Yasin Malik। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बाद अब पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी भी आतंकी यासीन मलिक के समर्थन में खड़े हो गए हैं। दिल्ली की एनआईए की विशेष अदालत में यासिन मलिक को सजा सुनाए जाने से पहले पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने ट्वीट कर उन्हें निर्दोष बताया है। शाहिद अफरीदी ने जहर उगलते हुए कहा कि यासिन मलिक को सजा देने से कश्मीर में आजादी की जंग थमने वाली नहीं है। भारत ने यासिन मलिक को झूठे केस में फंसाया है।
इमरान खान आतंकी यासीन को बताया चुके हैं स्वंतत्रता सेनानी
शाहिद के पहले पूर्व पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान भी यासीन मलिक को कश्मीर का स्वतंत्रता सेनानी बता चुके हैं। इमरान ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह देखना चाहिए कि भारत किस तरह से कश्मीरी लोगों पर अत्याचार कर रहा है।
यासीन मलिक एक टेरर फंडिंग व राजद्रोह का केस
गौरतलब है कि टेरर फंडिंग मामले में दोषी कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को आज सजा सुनाई जाने वाली है। इससे पहले 9 मई को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में स्पेशल जज प्रवीण सिंह के सामने यासीन मलिक ने सभी गुनाह कबूल कर लिए थे। यासीन मलिक की सजा से पहले श्रीनगर के कुछ हिस्सों में आंशिक बंद देखा जा रहा है। कानूनविदों के मुताबिक Yasin Malik को अधिकतम फांसी की सजा सुनाई जा सकती है, जबकि उसके द्वारा किए गए अपराधों के लिए न्यूनतम सजा आजीवन कारावास हो सकता है।